होम / बिजनेस / क्या मुकेश अंबानी के लिए फायदे का सौदा होगी GAP के साथ रिलायंस की साझेदारी?

क्या मुकेश अंबानी के लिए फायदे का सौदा होगी GAP के साथ रिलायंस की साझेदारी?

रिलायंस ने ग्लोबल फूड चेन ब्रांड Pret A Manger के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप के बाद अब अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप इंक के साथ हाथ मिलाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार कुछ न कुछ नया कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने ग्लोबल फूड चेन ब्रांड Pret A Manger के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की थी और अब अमेरिकी फैशन ब्रांड गैप इंक के साथ हाथ मिलाया है. रिलायंस रिटेल भारत में गैप ब्रांड का आधिकारिक रिटेलर बन गया है. कंपनी अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर, मल्टी-ब्रांड स्टोर्स और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से इंडियन कंज्यूमर्स को गैप ब्रांड के फैशन आइटम्स उपलब्ध कराएगी.

क्या हैं फाइनेंशियल टर्म्स?
रिलायंस और गैप के बीच फाइनेंशियल टर्म्स क्या हैं, यानी कमाई या मुनाफे का शेयर क्या होगा, इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है. तो अब सवाल ये है कि क्या मुकेश अंबानी के लिए यह डील फायदे का सौदा रहेगी? इस सवाल का जवाब युवाओं के बीच इंटरनेशनल ब्रांड को लेकर बढ़ते क्रेज में छिपा है. पिछले कुछ सालों में कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों की आदत में बदलाव आया है. खासकर यंग जनरेशन, महंगे और इंटरनेशनल ब्रांड्स से ज्यादा प्रभावित है. ऐसे में यह डील मुकेश अंबानी के लिए फायदेमंद हो सकती है.

क्या बनाती है GAP?
गैप की बात करें तो यह अमेरिका का प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड है. गैप पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े, एक्सेसरीज और पर्सनल केयर जैसे विशेष प्रोडक्ट्स बनाता है. यह कंपनी 1969 में सैन फ्रांसिस्को में अस्तित्व में आई थी. GAP को दुनिया भर में अपने डेनिम-बेस्ड फैशन के लिए जाना जाता है. गैप इंक की वित्तीय वर्ष 2021 की शुद्ध बिक्री करीब $16.7 बिलियन थी.

पहले भी की थी एंट्री 
भारत एक बहुत बड़ा बाजार है और यहां पैर जमने का मतलब है बड़ा मुनाफा. यही वजह है कि तमाम अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भारत में एंट्री के लिए साझेदारी कर रही हैं. GAP ने इससे पहले भी भारतीय उपभोक्ताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया था, लेकिन वो अनुभव कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा. GAP ने अरविंद फैशन के साथ 2020 में हाथ मिलाया था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते स्थितियां तेजी से बिगड़ गईं. लॉकडाउन लगा, उसके बाद शॉपिंग मॉल जैसे स्थानों से लोगों ने दूरी बनाई, जिसके परिणामस्वरूप गैप ने डील को रद्द कर दिया. 

डील के पीछे ईशा?
रिलायंस रिटेल ने लक्ज़री ब्रांड्स Burberry और Jimmy Choo के साथ भी पार्टनरशिप की हुई है. दरअसल, मुकेश अंबानी अपने इस बिज़नेस की कमान बेटी ईशा को सौंपने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि GAP के साथ पार्टनरशिप के पीछे ईशा ही हैं. यूथ होने के नाते उन्हें युवाओं की पसंद-नापसंद के बारे में अच्छे से पता है. वैसे, GAP के कपड़े रिलायंस के फैशन कॉमर्स ऐप Ajio पर उपलब्ध हैं, लेकिन अब कंपनी उसके एक्सक्लूसिव ब्रांड स्टोर भी खोल पाएगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

9 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

11 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

11 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

11 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

14 hours ago