✕

होम / बिजनेस / क्या वाकई रिलायंस में नौकरियों पर चली कैंची? AGM में अंबानी ने बताई सच्चाई

क्या वाकई रिलायंस में नौकरियों पर चली कैंची? AGM में अंबानी ने बताई सच्चाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने नौकरी में कटौती की खबरों को लेकर अपनी बात रखी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले वित्त वर्ष में रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या कम दिखाए जाने पर यह चर्चा शुरू हो गई थी कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने नौकरियों पर कैंची चला दी है. हालांकि, कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) में अंबानी ने नौकरी में कटौती की खबरों को भ्रामक बताया. साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की संख्या में कमी क्यों आई थी.

ऐसी खबरें भ्रामक
रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं AGM में मुकेश अंबानी ने समूह में नौकरियों में कटौती की खबरों को सिरे से ख़ारिज किया. उन्होंने ऐसी खबरों को भ्रामक करार देते हुए कहा कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023-24 में लाखों नौकरियां प्रदान की हैं. उन्होंने बताया कि पिछले साल रिलायंस ने कुल 1.7 लाख नई नौकरियां दी हैं. इसके साथ अब कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 6.5 लाख के पार पहुंच गई है. अंबानी ने AGM में दावा करते हुए कहा कि आज की तारीख रिलायंस ग्रुप देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है. 

ये भी पढ़ें - AGM: रिलायंस का फोकस इनोवेशन पर, एक साल में 2555 पेटेंट किए फाइल 

ऐसे समझाया गणित 
कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में कर्मचारियों की कम संख्या के बारे में समझाते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में गिरावट की वजह कर्मचारियों द्वारा नौकरी के एक अलग मॉडल को अपनाना था. उन्हें निकाला नहीं गया है. अंबानी ने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर  
रोजगार सृजन की प्रकृति में बदलाव आया है. इसकी मुख्य वजह है तकनीकी हस्तक्षेप और लचीले बिज़नेस मॉडल. रिलायंस पारंपरिक प्रत्यक्ष रोज़गार मॉडल पर सीमित रहने के बजाए, नए प्रोत्साहन-आधारित जुड़ाव मॉडल को अपना रही है. यही कारण है कि प्रत्यक्ष रोज़गार संख्या के वार्षिक आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है. जबकि रिलायंस द्वारा सृजित कुल रोज़गार में वृद्धि दर्ज हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago