होम / बिजनेस / Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में पहली बार शामिल हुई ये कंपनी, क्या आपने लगाया है पैसा

Rekha Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो में पहली बार शामिल हुई ये कंपनी, क्या आपने लगाया है पैसा

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन के बाद उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ही उनका पोर्टफोलियो संभाल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के बीच राकेश झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो हमेशा से चर्चा का विषय रहा है. अब चूंकि, राकेश झुनझुनवाला इस दुनिया से रुखसत हो गए हैं, सबकी निगाहें उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो पर रहती हैं जिन्होंने हाल ही में एक बड़ा दांव खेला है. रेखा झुनझुनवाला ने पहली बार राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स (Raghav Productivity Enhancers) को अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है. 

कंपनी में इतनी है हिस्सेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रेखा झुनझुनवाला ने मार्च तिमाही के दौरान राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स में इन्वेस्ट किया है. उनके अलावा, दिग्गज निवेशक आशीष कचौलिया और मुकुल अग्रवाल ने भी इस कंपनी में पैसा लगाया है. रेखा झुनझुनवाला ने राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स के कुल 6 लाख शेयर खरीदे हैं और कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 5.23 प्रतिशत हो गई है. जबकि मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी 1.55 प्रतिशत और आशीष कचौलिया की 2.02 प्रतिशत है. 

5 सालों में 831% का रिटर्न
राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स मेटल नॉन फेरस सेक्टर में काम करती है. बीते 5 सालों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 831% की तेजी देखने को मिली है और पिछले छह महीनों में यह आंकड़ा 39.14% है. हालांकि, पिछले पांच कारोबारी दिनों में इसमें 2.84% की गिरावट भी दर्ज की गई है. गुरुवार को कंपनी के एक शेयर की कीमत 864.75 रुपए थी. अब यह देखने वाली बात होगी कि रेखा झुनझुनवाला के दांव लगाने के बाद कंपनी के शेयरों की चाल कैसी रहती है.

इस बैंक पर भरोसा कायम
उधर, रेखा झुनझुनवाला ने केनरा बैंक के शेयरों पर अपना भरोसा बरकरार रखा है. जबकि पिछले कुछ वक्त में बैंक के शेयरों की रफ्तार खास अच्छी नहीं रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पास 2.07 फीसदी की हिस्सेदारी है. जनवरी से मार्च 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 3,75,97,600 शेयर हैं. अक्टूबर से दिसंबर 2022 तिमाही में भी उनके पास बैंक में इतनी ही हिस्सेदारी थी. यानी उनका भरोसा केनरा बैंक पर कायम है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

14 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

14 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

16 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

16 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

19 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

14 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

14 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

16 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

17 hours ago