✕

होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट की माहिर खिलाड़ी हैं झुनझुनवाला की पत्नी, डिविडेंड से ही कमा डाले करोड़ों

स्टॉक मार्केट की माहिर खिलाड़ी हैं झुनझुनवाला की पत्नी, डिविडेंड से ही कमा डाले करोड़ों

रेखा झुनझुनवाला ने कई कंपनियों में निवेश किया है. उन्हें डिविडेंड के रूप में सबसे ज्यादा रकम टाइटन से मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) भी स्टॉक मार्केट में निवेश करती हैं. उन्होंने कई कंपनियों में पैसा लगाया है और अब उन्हें डिविडेंड के रूप में जो रकम मिली है वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो करीब 37831 करोड़ रुपए है. इससे उन्हें बतौर डिविडेंड 224 करोड़ रुपए मिले हैं. उन्हें सबसे ज्यादा डिविडेंड टाटा समूह की कंपनी टाइटन से मिला है. 

PSU बैंक से मिले इतने
एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब रेखा झुनझुनवाला को टाइटन से 52.23 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम हुई है. उनके पोर्टफोलियो में Titan Company के 4.74 करोड़ शेयर हैं. इसी तरह, झुनझुनवाला को केनरा बैंक से 42.37 करोड़ की डिविडेंड इनकम हुई है. बता दें कि जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है, तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं. हालांकि कई बार ऐसे भी होता है कि कंपनियां मुनाफे के बजाय सरप्लस कैश से भी शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड बांटती हैं.

इनसे भी भर गई झोली
रेखा झुनझुनवाला को वैलोर एस्टेट से डिविडेंड के रूप में 27.50 करोड़ रुपए, NCC से 17.24 करोड़ और टाटा मोटर्स से 12.84 करोड़ रुपए मिले हैं. इनके अलावा, क्रिसिल, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, फोर्टिस हेल्थकेयर, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज और फेडरल बैंक सहित झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल दूसरे शेयरों से वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में उन्हें करीब 72.49 करोड़ रुपए की डिविडेंड इनकम मिली है. इस तरह, एक ही झटके में रेखा झुनझुनवाला  को करोड़ों की कमाई हो गई है. 

किसमें बढ़ाई है हिस्सेदारी?
झुनझुनवाला की टॉप 3 होल्डिंग्स की बात करें, तो उनकी टाइटन में 5.4% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 16215 करोड़ रुपए के आसपास है. टाटा मोटर्स में झुनझुनवाला की 1.3% हिस्सेदारी है और इसकी वैल्यू 4052 करोड़ है. इसी तरह, मेट्रो ब्रांड्स में उनके पास 3059 करोड़ रुपए की वैल्यू वाली 9.6% हिस्सेदारी है. मार्च तिमाही तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, मिसेज झुनझुनवाला ने वैलोर एस्टेट में 1.66 प्रतिशत और एग्रो टेक फूड्स में 0.38 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसके उलट उन्होंने जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, NCC, फोर्टिस हेल्थकेयर, नजारा टेक्नोलॉजीज, केनरा बैंक और फेडरल बैंक में हिस्सेदारी कम की है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.