✕

होम / बिजनेस / 2000 के नोट पर RBI का नया अपडेट, बंद हो जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे हजारों करोड़ रुपये

2000 के नोट पर RBI का नया अपडेट, बंद हो जाने के बाद भी वापस नहीं लौटे हजारों करोड़ रुपये

RBI के अनुसार 2000 रुपये के 98.04 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं, लेकिन अब भी जनता के पास हजार करोड़ों की कमत के नोट रखे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट को लेकर अब एक नया अपडेट जारी किया है. दरअसल, आरबीआई ने करीब डेढ़ साल पहले 2000 रुपये के नोटों (2000 Rupee Note) को चलन से बाहर किया था. आरबीआई ने लोगों को इन नोटों को वापस बैंक को लौटाने का समय भी दिया, लेकिन अब तक 2000 के करीब 98 प्रतिशत नोट ही आरबीआई के पास वापस लौटे हैं. बता दें, आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी.

हजारों करोड़ रुपये के नोट अब भी जनता के पास

आरबीआई ने बताया था कि 19 मई, 2023 को कारोबार बंद होने पर कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के बैंक नोट प्रचलन में थे. प्रचलन में शामिल नोटों का मूल्य 31 अक्टूबर, 2024 को कारोबार बंद होने पर 6,970 करोड़ रुपये रह गया था. ऐसे में ये हजारों करोड़ रुपये के नोट लोगों के पास ही मौजूद हैं. आरबीआई के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 98.04 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं.

धीमी को गई नोट वापसी की रफ्तार

अब केंद्रीय बैंक के पास नोट वापस आने की रफ्तार काफी सुस्त हो गई है. इसका मतलब यह भी हो सकता है कि जिनके पास ये नोट हैं, वे इसे लौटाना नहीं चाहते. आरबीआई के डेटा के अनुसार जुलाई से अब तक महज 611 करोड़ रुपये मूल्य के नोटों की वापसी हो सकी है. वहीं, पिछले एक महीने में महज 147 करोड़ रुपये मूल्य के गुलाबी नोट ही वापस आ सके हैं.

कब जारी हुए थे 2000 के नोट

नवंबर 2016 में आरबीआई अधिनियम, 1934 की धारा 24(1) के तहत 2,000 रुपये के नोट जारी किए गए थे. इसका मुख्य उद्देश्य उस समय प्रचलन में मौजूद सभी 500 और 1,000 रुपये के नोटों की वैध मुद्रा स्थिति को वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था की मुद्रा आवश्यकता को तेजी से पूरा करना था.

क्यों बंद हुए थे 2000 के नोट?

RBI ने क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) के तहत 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी. आरबीआई ने पहले कहा था, 2,000 रुपये के नोट जारी करने का उद्देश्य तब पूरा हुआ जब अन्य मूल्यवर्ग के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो गए, इसलिए 2018-19 में 2,000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago