✕

होम / बिजनेस / RBI का सुनहरा रिकॉर्ड: भारत का सोने का भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

RBI का सुनहरा रिकॉर्ड: भारत का सोने का भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के पार

भारत का सोने का भंडार 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करना एक ऐतिहासिक आर्थिक मील का पत्थर है. आने वाले समय में यह भंडार देश की मुद्रा स्थिरता और विदेशी व्यापार संतुलन के लिए अहम भूमिका निभाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश का सोने का भंडार पहली बार 100 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया है. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब RBI की सोने की खरीदारी इस वर्ष अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज उछाल से भंडार का मूल्य स्वतः बढ़ गया.

सोने के भंडार में तेज बढ़ोतरी

10 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह में भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 3.595 अरब डॉलर बढ़कर 102.365 अरब डॉलर पर पहुंच गया. यह जानकारी RBI के ताजा विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) के आंकड़ों में सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं. पहली बार सोना 4,300 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया है, जिससे RBI के पास मौजूद सोने का मूल्य तेजी से बढ़ा है.

कुल विदेशी मुद्रा भंडार में मामूली गिरावट

सोने के भंडार में वृद्धि के बावजूद भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 2.17 अरब डॉलर घटकर 697.78 अरब डॉलर पर आ गया. विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA), जो फॉरेक्स रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, 5.60 अरब डॉलर घटकर 572.10 अरब डॉलर पर दर्ज की गईं. इसके अलावा, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) 130 मिलियन डॉलर घटे, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत की आरक्षित स्थिति 36 मिलियन डॉलर कम हुई.

RBI ने इस साल कम खरीदा सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, RBI ने जनवरी से सितंबर 2025 के बीच केवल 4 टन सोना खरीदा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 50 टन खरीदा गया था. हालांकि, सोने की कीमतों में तेजी के चलते सोने की हिस्सेदारी भारत के कुल फॉरेक्स रिजर्व में बढ़कर 14.7% हो गई है. यह 1996-97 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है.

फॉरेक्स रिजर्व की अहमियत

RBI विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल रुपये को स्थिर रखने के लिए करता है. जब रुपया मजबूत होता है, तो RBI डॉलर खरीदता है और जब रुपये पर दबाव आता है, तो डॉलर बेचकर मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

8 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

12 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

14 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें