✕

होम / बिजनेस / ICICI और Yes बैंक के खिलाफ RBI का एक्‍शन, इस कारण लगाया करोड़ों का जुर्माना

ICICI और Yes बैंक के खिलाफ RBI का एक्‍शन, इस कारण लगाया करोड़ों का जुर्माना

आरबीआई ने कई नियमों के उल्लंघन में दोषी पाए जाने के बाद प्राइवेट सेक्टर के Yes बैंक और ICICI बैंक के खिलाफ यह एक्शन लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Yes Bank और ICICI बैंक पर जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते लगाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Yes बैंक पर केंद्रीय बैंक ने 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. Yes बैंक पर 'बैंकों में कंज्यूमर सर्विस' और 'इंटरनल/ ऑफिस अकाउंट्स के अनऑथराइज्ड ऑपरेशन' पर RBI के निर्देशों का पालन नहीं करने के चलते यह कार्रवाई की गई है. इसके अलावा, ICICI बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

Yes Bank ने इस नियम का नहीं किया पालन

RBI ने जानकारी दी कि दोनों बैंक कई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे. RBI के मुताबिक Yes बैंक पर कस्टमर सर्विस और इंटरनल एवं ऑफिस अकाउंट से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप था. केंद्रीय बैंक के अनुसार, उसे ऐसे कई उदाहरण सामने आए थे, जहां बैंक ने पर्याप्त बैलेंस न होने पर कई अकाउंट से चार्ज वसूला. साथ ही इंटरनल एवं ऑफिस अकाउंट से अवैध गतिविधियां की जा रही थीं. RBI ने अपने मूल्यांकन में पाया कि साल 2022 के दौरान Yes बैंक की ओर से ऐसा कई बार किया गया. बैंक ने फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजेक्शन को रूट करने जैसे अवैध उद्देश्यों के लिए अपने ग्राहकों के नाम पर कुछ इंटरनल अकाउंट खोले और चलाए थे.

जल्द हेल्थ इंश्योरेंस पर भी मिलेगा LIC का भरोसा, बड़ी छलांग की तैयारी में बीमा कंपनी

ICICI बैंक ने लोन और एडवांस देने में की कोताही 

इसी तरह ICICI बैंक को लोन और एडवांस से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. इसके लिए बैंक को 1 करोड़ का जुर्माना भरना पड़ेगा. बैंक ने आधी-अधूरी जांच पड़ताल के आधार पर कई लोन स्वीकृत किए. इसके चलते बैंक को फाइनेंशियल रिस्क का सामना करना पड़ा. RBI की जांच में बैंक की लोन मंजूरी प्रक्रिया में कमियां सामने आईं. बैंक ने कई प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता और लोन चुकाने की क्षमता का विस्तृत विश्लेषण किए बिना कर्ज स्वीकृत किए थे.

दोनों बैंकों ने हाल में समस्‍याओं का क‍िया सामना

ICICI बैंक और यस बैंक दोनों ही भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक हैं. लेकिन, हाल के दिनों में इन दोनों बैंकों ने कुछ चुनौतियों का सामना किया है. जहां ICICI बैंक गैर-निष्पादित कर्ज (NPA), गवर्नेंस संबंधी चिंताओं और तकनीकी खराबी का सामना करता रहा है. वहीं, Yes बैंक ने वित्‍तीय संकट और ग्राहक पलायन की समस्‍याएं झेली हैं. हालांकि, दोनों बैंकों ने इन चुनौतियों से उबरने के लिए कई कदम भी उठाए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.