होम / बिजनेस / QR कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन का पायलट प्रोजेक्ट होगा लॉन्च: RBI गवर्नर

QR कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन का पायलट प्रोजेक्ट होगा लॉन्च: RBI गवर्नर

आज सुबह हुई MPC की मीटिंग के बाद RBI ने घोषणा करके बताया कि नोटों पर दबाव कम करने के लिए वह जल्द ही QR कोड आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन्स का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज सुबह हुई MPC की मीटिंग के बाद RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा करके बताया, भारत का केन्द्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जल्द ही QR कोड पर आधारित कॉइन वेंडिंग मशीन का एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है. उन्होंने कहा कि कॉइन्स तक लोगों की पहुंच बेहतर करने और इनका वितरण बेहतर करने के नज़रिए से यह फैसला लिया गया है.

इस तरह काम करेंगी यह कॉइन वेंडिंग मशीन्स

ये वेंडिंग मशीन्स नोट के इस्तेमाल की बजाय UPI का इस्तेमाल करके कस्टमर के बैंक अकाउंट से सीधा पैसे डेबिट करेंगी और उसके बदले कस्टमर को कॉइन देंगी. ये मशीन्स पहले 12 शहरों में लगायी जायेंगी. इस शुरुआत से सीख लेकर हम बैंकों को कॉइन्स का वितरण बढ़ाने के लिए गाइडलाइन्स जारी की जायेंगी. गवर्नर ने साथ ही ये भी कहा कि UPI, देश में रिटेल डिजिटल पेमेंट का एक बहुत लोकप्रिय माध्यम बन गया है. अब RBI कोशिश करेगा कि बाहर से आने वाले सभी ट्रेवलर्स को भारत में UPI पेमेंट की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके.

भारत की तकदीर में बनाये रखें विश्वास

RBI ने इस सुविधा की शुरुआत G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स के साथ की है. RBI गवर्नर ने यह भी बताया कि पिछले तीन सालों में सामने आई बड़ी मुसीबतों से भारतीय इकॉनमी ने बहुत ही अच्छी तरह डील किया है और पहले से काफी मजबूत होकर सामने आई है. उन्होंने कहा – भारतीय इकॉनमी में आतंरिक ताकत, पॉलिसी एन्वायरमेंट और मजबूत मैक्रो-इकॉनोमिक फंडामेंटल्स हैं जिनकी बदौलत यह भविष्य में आने वाली चुनौतियों से बहुत ही आसानी से डील कर सकती है. मुझे यहां नेताजी के शब्द याद आते हैं कि ‘भारत की तकदीर में अपना विश्वास बनाये रखना चाहिए’.

रेपो रेट में भी हुई बढ़ोत्तरी

आज सुबह हुई RBI की MPC की मीटिंग में बहुत से जरुरी फैसले लिए गए. G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स को UPI सुविधा और कॉइन वेंडिंग मशीन के साथ साथ इस मीटिंग में रेपो रेट पर भी जरूरी फैसला लिया गया. बुधवार को हुई इस मीटिंग पर सबकी नजरें टिकी हुई थी. सबके मन में यही सवाल था कि क्या RBI फिर से रेपो रेट में बढ़ोत्तरी करेगा? आज सुबह MPC की मीटिंग खत्म होने के बाद RBI ने रेपो रेट में 25 BPS (बेसिस पॉइंट्स) बढाने की घोषणा की जिसके बाद रेपो रेट 6.5% पर पहुँच गया. यह फैसला, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों (फेडरल बैंक, RBA, बैंक ऑफ़ कनाडा) द्वारा रेट बढाए जाने के बाद लिया गया है.

यह भी पढ़ें: G-20 देशों से आने वाले ट्रैवलर्स को RBI ने दिया तोहफा, भारत में UPI से कर पायेंगे पेमेंट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

48 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

58 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

48 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

58 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago