✕

होम / बिजनेस / ₹10 और ₹500 के नोट जारी करेगा RBI, दोनों करेंसी में होंगे बड़े बदलाव, जानें ये होगी खासियत

₹10 और ₹500 के नोट जारी करेगा RBI, दोनों करेंसी में होंगे बड़े बदलाव, जानें ये होगी खासियत

नए नोट जारी होने के बावजूद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपये और 500 रुपये मूल्य वर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक एक बार फिर 500 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है. इसके साथ ही 10 रुपये के नोट भी आरबीआई जारी करेगा. इन दोनों ही नोट में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान की मानें तो नए नोटों को कुछ बदलाव के साथ जारी किया जाएगा और इसका अभी चलन में मौजूद 10 व 500 रुपये की करेंसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि वह जल्द ही महात्मा गांधी (नई) शृंखला के तहत 10 और 500 रुपये के नोट जारी करेगा, जिन पर नए गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि इन नोटों का डिजाइन सभी तरह से महात्मा गांधी (नई) शृंखला के 10 और 500 रुपये के मौजूदा बैंक नोटों के समान है. इसका मतलब है कि नए नोटों में किसी तरह के कोई खास बदलाव नहीं किए जाएंगे.

क्‍या होगा पुराने नोटों का?

आरबीआई ने साफ कहा है कि नए नोट जारी होने के बावजूद रिजर्व बैंक द्वारा पहले जारी किए गए 10 रुपये और 500 रुपये मूल्य वर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे. इसका मतलब है कि दोनों ही तरह की मौजूदा करेंसी बाजार में उसी तरह चलती रहेगी, जैसी अभी चल रही है. मल्होत्रा ने दिसंबर, 2024 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था. उन्होंने 6 साल तक गवर्नर रहे शक्तिकान्त दास की जगह ली है.

100 और 200 रुपये के भी नए नोट आएंगे

आरबीआई ने पिछले महीने 100 और 200 रुपये के नए नोट जारी करने की घोषणा की थी. इसका मतलब है कि जल्‍द ही आपको बाजार में कई नए नोट दिखाई दे सकते हैं. अभी तक हुई घोषणा के मुताबिक, रिजर्व बैंक 10 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के नए नोट जारी करेगा. इन सभी नोटों पर नए गवर्नर मल्‍होत्रा के हस्‍ताक्षर दिखाई देंगे.

फिर बदलेगा कलर और साइज

इससे पहले नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 500 रुपये के नए नोट जारी किए थे, जिनके कलर और साइज में बड़ा बदलाव किया गया था. अब एक बार फिर रिजर्व बैंक 500 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है. इन नोटों का कलर, साइज, थीम, सिक्‍योरिटी फीचर की लोकेशन और डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जाएगा. अभी चल रहे 500 रुपये के नोट स्‍टोन ग्रे कलर के हैं, लेकिन इसका नया कलर जारी हो सकता है. 500 रुपये के नए नोटों का साइज 66 x 150 मिलीमीटर का होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 minute ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

15 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

17 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

19 minutes ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 minute ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

17 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

14 hours ago