होम / बिजनेस / RBI बेचेगा 50,000 करोड़ की कीमत वाले VRRR, क्या है पूरा मामला?

RBI बेचेगा 50,000 करोड़ की कीमत वाले VRRR, क्या है पूरा मामला?

इस नीलामी की शुरुआत RBI द्वारा 6 अक्टूबर को की जाएगी और इस नीलामी का आयोजन दोपहर 2:30 से लेकर 3 बजे के लिए किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत का केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि RBI द्वारा 14 दिनों की अवधी वाले VRRR (वेरिएबल रेट रिवर्स) नीलामी का आयोजन करने जा रहा है और इसकी कीमत 50,000 करोड़ रूपए बताई जा रही है. 

क्या है पूरा मामला?
VRRR से संबंधित की जाने वाली इस नीलामी की शुरुआत RBI द्वारा 6 अक्टूबर को की जाएगी और इस नीलामी का आयोजन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजे के बीच आधे घंटे के लिए किया जाएगा. आपको बता दें कि RBI द्वारा की गई इस बिक्री के बाद फंड्स का रिवर्सल किया जाएगा और यह रिवर्सल 20 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा. यह साड़ी जानकारी हाल ही में भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा खुद साझा की गई है. आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक द्वारा रिवर्स रेपो रेट ऑक्शन तभी की जाती है जब बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की अधिकता को खत्म करना होता है.

रातों-रात बढ़ गए रेट
पिछले कुछ दिनों से बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की स्थिति काफी टाइट बनी हुई है. आपको बता दें कि ऐसा इसलिए है क्योंकि I-CRR के रिवर्सल के बावजूद एडवांस टैक्स पेमेंट और GST का भुगतान किया गया था. इसकी वजह से रातों-रात रेट्स रेपो-रेट से ऊपर पहुंच गए और फैसिलिटी रेट की सीमा के करीब जा पहुंचे. इससे पहले जब बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी की अधिकता हुई थी तो अगस्त के महीने में RBI ने बैंकों से कहा था कि वह अपने NDTL (नेट डिमांड एवं टाइम लायबिलिटी) में 10% का I-CRR बनाकर रखें. 

लिक्विडिटी के अधिक होने से क्या होता है?
RBI द्वारा यह फैसला लिक्विडिटी की अधिकता को खत्म करने के नजरिये से उठाया गया था और आपको बता दें कि 2000 के नोटों को वापस लेने का फैसला भी RBI द्वारा इसीलिए लिया गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिक्विडिटी की अधिकता से ब्याज दरों पर दबाव पड़ता है और उनमें गिरावट देखने को मिलती है, क्योंकि बैंकों के पास लोन देने के लिए अधिक फंड मौजूद होते हैं. इसके साथ-साथ इकॉनमी में पैसों की पूर्ती पर भी इसका प्रभाव पड़ता है. 
 
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की Gujarat Renewable Energy Policy की शुरुआत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO: ₹545-574 का प्राइस बैंड तय, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू

SBI Funds Management ने अपने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹54 का विशेष डिस्काउंट भी दे रही है.

1 hour ago

SIP का बढ़ता क्रेज: FY26 में ₹3.40 लाख करोड़ का रिकॉर्ड निवेश, छोटे राज्यों ने मारी बाजी

AMFI की रिपोर्ट बताती है कि देश के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूचुअल फंड AUM का 65% से अधिक हिस्सा खुदरा निवेशकों के पास है.

1 hour ago

भारत की विकास दर पर IMF का नया अनुमान, FY27 में 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

IMF का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा और मजबूत घरेलू मांग तथा सेवा क्षेत्र की बदौलत अर्थव्यवस्था की रफ्तार बरकरार रहेगी.

2 hours ago

कल 10 लाख करोड़ डूबे, आज क्या संभलेगा बाजार? जानिए किन शेयरों पर रहेगी नजर

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,914 अंक तक लुढ़क गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 23,900 के नीचे फिसल गया था.

2 hours ago

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें