होम / बिजनेस / RBI देगा सरकारी बांड्स को उधार रखने की अनुमति: RBI गवर्नर

RBI देगा सरकारी बांड्स को उधार रखने की अनुमति: RBI गवर्नर

RBI जल्द ही बैंकों को सरकारी बांड्स उधार पर लेने की इजाजत दे सकता है. इससे इन्वेस्टर्स अपनी बेकार पड़ी सिक्योरिटीज को एक सही जगह पर तैनात कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के केंद्रीय बैंक के चीफ, शक्तिकांत दास ने बताया कि अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अन्य बैंकों को सरकारी बांड्स की लेन्डिंग की अनुमति दे सकता है. उन्होंने कहा, हमारा सुझाव है कि सरकारी सिक्योरिटीज के लेन्डिंग की इजाजत दे दी जाए. इससे इन्वेस्टर्स को अपनी बेकार पड़ी सिक्योरिटीज तैनात करने के लिए एक सही जगह मिल जाएगी.

इस फैसले से होगा ये फायदा

मोनेटरी पॉलिसी के अपने संबोधन के दौरान RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने आगे कहा – सरकारी बांड्स की लेन्डिंग की इजाजत मिलने कि वजह से लोग अपने पोर्टफोलियो रिटर्न्स को बढ़ा पायेंगे और ज्यादा सुविधाजनक तरीके से इसमें हिस्सा भी ले सकेंगे. यह एक फैसला सरकारी सिक्योरिटीज की मार्किट में ज्यादा डेप्थ और लिक्विडिटी का भी योगदान करेगा. बांड मार्किट में भाग लेने वाले लोगों ने बताया कि इस फैसले से बैंक अब सिक्योरिटीज को उधार ले सकते हैं. प्राइवेट बैंक से जुड़े एक ट्रेडर ने कहा – इसकी वजह से शोर्ट सेलिंग की प्रक्रिया भी काफी आसान हो जायेगी.

MPC ने अपनी मीटिंग में की जरूरी घोषणाएं

आज सुबह RBI की MPC (मोनेटरी पॉलिसी कमेटी) मीटिंग हुई जिसके दौरान बहुत से जरुरी फैसले लिए गए. सरकारी सिक्योरिटीज को उधार दिए जाने के फैसले के साथ साथ इस मीटिंग में रेपो रेट बढ़ाने का फैसला भी लिया गया है. विश्व के सभी केन्द्रीय बैंकों द्वारा रेट्स में वृद्धि किये जाने के बाद RBI ने भी रेपो रेट में 25 BPS (बेसिस पॉइंट्स) कि वृद्धि की है जिसके बाद रेपो रेट बढ़कर 6.5% हो गया.

आखिरकार साल 2022 के अंतिम दो महीनों में डोमेस्टिक रिटेल इन्फ्लेशन RBI के द्वारा सुझाई गयी 2% - 6% की सीमा में रहा. RBI ने वित्त वर्ष 2022 – 23 के लिए रिटेल इन्फ्लेशन का प्रोजेक्शन 6.5% पर किया है जबकि अगले वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत के केन्द्रीय बैंक ने रिटेल इन्फ्लेशन का प्रोजेक्शन 5.3% पर किया है. RBI गवर्नर ने यह भी कहा कि ग्लोबल कमोडिटीज की कीमतों में अनिश्चितता के बावजूद इंडियन इकॉनमी अप्रभावित दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Shark Tank Season 2: स्टार्टअप ने ठुकराया शो में अब तक का दिया गया सबसे बड़ा ऑफर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

55 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

55 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago