✕

होम / बिजनेस / RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगे बैन को हटाया, कारोबार में राहत

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगे बैन को हटाया, कारोबार में राहत

RBI ने कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए जाने और आरबीआई के निर्देशों का पालन करने के बाद नौ महीने से लगे बैन को अब हटा लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाए गए बैन को हटा लिया है, जिससे बैंक के कारोबार में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. यह बैन पिछले नौ महीनों से लागू था और बैंक के विभिन्न संचालन, विशेषकर उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म 811, पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा था. बैन के बाद, कोटक महिंद्रा बैंक को फिर से नए क्रेडिट कार्ड जारी करने और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नए ग्राहकों को जोड़ने की अनुमति मिल गई है. साथ ही गुरुवार को इसके शेयर में भी तेजी देखने को मिल रही है. 

बैंक के शेयरों में तेजी 

कोटक महिंद्रा बैंक के लिए गुरुवार का दिन राहत का दिन साबित हुआ. आरबीआई द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाए जाने के बाद, बैंक के शेयरों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी गई है. 13 फरवरी 2025 को खबर लिखने तक बैंक के शेयर बीएसई पर 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,972.90 रुपये तक पहुंच गए. ब्रोकरेज फर्म्स ने भी इस विकास पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. HSBC ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों के लिए 'BUY' रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,210 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है. वहीं, अब बैंक फिर से अपने कारोबार का विस्तार कर सकेगा, जो पहले इस बैन के कारण प्रभावित हो रहा था. इस बैन के हटने से न केवल बैंक के संचालन में सुधार होगा, बल्कि यह ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि बैंक अब फिर से अपनी सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम होगा.

बैन के दौरान किए गए सुधार

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाए गए बैन को हटाने के बाद यह स्पष्ट किया कि उसे बैंक द्वारा किए गए सुधारात्मक उपायों से संतुष्टि मिली है. कोटक महिंद्रा बैंक ने थर्ड पार्टी आईटी ऑडिट कराया था और इसके अलावा, आरबीआई के निर्देशों के अनुसार अन्य सुधारात्मक कदम भी उठाए थे. इन प्रयासों के बाद, बैंक को अपने परिचालन को फिर से सामान्य करने की अनुमति दी गई है.

पूर्व गवर्नर के कार्यकाल में लगा था बैन

यह बैन आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकान्त दास के कार्यकाल में लगाया गया था. तब कई अन्य बैंकों पर भी इसी तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे. इनमें सबसे प्रमुख एचडीएफसी बैंक का नाम था, जिस पर मार्च 2022 में बैन लगाया गया था, जो करीब 15 महीने तक चला था. आरबीआई के वर्तमान गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में बैंकों के लिए नरम रुख अपनाने का संकेत दिया था. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेग्युलेटरी पहलुओं पर कदम उठाते वक्त वे इसका उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करेंगे.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

10 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

10 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

9 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

6 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

9 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

9 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

13 hours ago