होम / बिजनेस / भूल जाओ क्रिप्टोकरेंसी, आने वाला है 'डिजिटल रुपया', जानिये कब से कर सकेंगे इस्तेमाल

भूल जाओ क्रिप्टोकरेंसी, आने वाला है 'डिजिटल रुपया', जानिये कब से कर सकेंगे इस्तेमाल

रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी के नुकसान और फायदों को लेकर आजकल काफी रिसर्च कर रहा है. इसलिए कई चरणों में लॉन्च करेगा और उसके असर को देखेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी को भारत में भले ही कानूनी करेंसी का दर्जा न हो, लेकिन रिजर्व बैंक जल्द ही अपनी एक डिजिटल करेंसी लेकर आने वाला है. रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसके लिए एक कॉन्सेप्ट नोट भी जारी किया है. RBI ने संकेत दिया कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) का एक सीमित पायलट लॉन्च करेंगे, जिसका इस्तेमाल बहुत सीमित होगा. 

 

कई चरणों में आएगी डिजिटल करेंसी
रिजर्व बैंक डिजिटल करेंसी के नुकसान और फायदों को लेकर आजकल काफी रिसर्च कर रहा है. इसलिए डिजिटल करेंसी को कई चरणों में लॉन्च करेगा और उसके असर को देखेगा. पायलट प्रोजेक्ट से मिले नतीजों के आधार पर डिजिटल रुपये को पूरी तरह से लॉन्च किया जाएगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी पर कॉन्सेप्ट नोट सामान्य रूप से सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) और डिजिटल रुपये की नियोजित विशेषताओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जारी किया गया है. e-rupee सॉवरेन पेपर करेंसी के समान है, लेकिन एक अलग रूप में है, ये मौजूदा करेंसी के बराबर विनिमय योग्य है. इससे आप भुगतान कर सकते हैं, इसकी कानूनी मान्यता है, और मूल्य के एक सुरक्षित स्टोर के रूप में स्वीकार किया जाएगा. 

इसी वित्त वर्ष होगी लॉन्चिंग
रिजर्व बैंक ने अपने कॉन्सेप्ट नोट में इस बात का भी जिक्र किया है कि e-rupee के लिए इस्तेमाल के मामलों की जांच इस तरह की जा रही है कि वित्तीय प्रणाली में कम से कम या कोई व्यवधान न हो. आपको बता दें कि इस साल फरवरी में, केंद्र सरकार ने कहा था कि चालू वित्त वर्ष के दौरान एक डिजिटल रुपया लॉन्च किया जाएगा. 
RBI का कहना है कि यह केंद्रीय बैंक की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों को एक जोखिम मुक्त केंद्रीय बैंक डिजिटल पैसा मुहैया कराये जो उपयोगकर्ताओं को निजी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े किसी भी जोखिम के बिना, डिजिटल रूप में मुद्रा के लेनदेन का समान अनुभव देगा.

दो तरह की डिजिटल करेंसी!
रिजर्व बैंक ने अपने कॉन्सेप्ट नोट में बताया है कि रीटेल और होलसेल के लिए अलग-अलग CBDC लाई जा सकती है. रीटेल CBDC का इस्तेमाल भुगतान और सेटलमेंट में होगा, जबकि होलसेल CBDC बड़े वित्तीय संस्थानों जैसे बैंकों के लिए जारी की जाएगी. रिटेल के लिए टोकन बेस्ड CBDC लाई जा सकती है. जबकि होलसेल के लिए अकाउंट बेस्ड CBDC लाने की योजना है. इस ड्रॉफ्ट में यह भी कहा गया है कि मौजूदा डिनॉमिनेशन वाली करेंसी पर ही सीबीडीसी को लाया जा सकता है, और डिजिटल रुपये को नकदी में बदला भी जा सकता है, इसे यूपीआई बेस्ड पेमेंट सिस्टम से भी जोड़ा जा सकेगा. 

VIDEO: शेयर बाजार के लिए शुभ रहेगा अक्टूबर? जानें क्या कहता है इतिहास


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago