होम / बिजनेस / इस Bank को भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना 

इस Bank को भारी पड़ी नियमों की अनदेखी, RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना 

रिजर्व बैंक की तरफ से बताया गया है कि नियमों के पालन में कोताही के चलते सेंट्रल बैंक के खिलाफ कार्रवाई की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों के उल्लंघन पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. RBI ने बैंक पर 84.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. RBI की तरफ से बताया गया है कि ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों का सही से पालन ना करने की वजह से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई हुई है. बता दें कि RBI नियमों के उल्लंघन पर पहले भी कई बैंकों पर भारी-भरकम जुर्माना लगा चुका है.

ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर
RBI ने स्पष्ट किया है कि जुर्माने की कार्रवाई से बैंक के ग्राहकों पर कोई भी बुरा असर नहीं पड़ेगा. ग्राहकों को बैंक की तरफ से मिलने वाली सर्विस पहले की तरह ही जारी रहेंगी. रिजर्व बैंक का कहना है कि सेंट्रल बैंक पर जुर्माना कुछ प्रावधानों का पालन ना करने की वजह से लगाया गया है. RBI की तरफ से भारतीय रिजर्व बैंक (वाणिज्यिक बैंकों और चुनिंदा वित्तीय संस्थानों द्वारा धोखाधड़ी वर्गीकरण और रिपोर्टिंग) निर्देश 2016 और 'मास्टर सर्कुलर' में बताई गई कुछ गाइडलाइनों का पालन नहीं करने के चलते बैंक पर कार्रवाई की गई है. 

इनके खिलाफ भी हुई कार्रवाई 
आरबीआई ने सेंट्रल बैंक के खिलाफ यह एक्शन बैंक की रिस्क असेसमेंट रिपोर्ट और इंस्पेक्शन रिपोर्ट की जांच के बाद लिया है. गौरतलब है कि बीते हफ्ते RBI ने केनरा बैंक पर भी 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था. इसी तरह, बीते 24 घंटों में RBI ने एक सराकरी सहित चार को-ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की है. RBI की तरफ से को-ऑपरेटिव बैंक पर कुल 44 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. चेन्नई स्थित तमिलनाडु स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक पर 16 लाख का जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक, पुणे स्थित जनता सहकारी बैंक और राजस्थान के बारां नागरिक सहकारी बैंक के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है.

ऐसा है बैंकों के शेयरों का हाल
वहीं, Central Bank Of India के शेयर की बात करें, तो यह शुक्रवार को बढ़त के साथ 26.65 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में ये शेयर सपाट रहा है, जबकि एक महीने में 12.19% की गिरावट आई है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 41.80 रुपए है. इसी तरह, Canara Bank का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 2.27% के उछाल के साथ 306.45 रुपए पर बंद हुआ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

45 minutes ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

57 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

5 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

2 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

45 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

3 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.