होम / बिजनेस / RBI ने इन बैंकों पर लगाया भारी-भरकम जुर्माना, नियमों का कर रहे थे उल्लंघन!

RBI ने इन बैंकों पर लगाया भारी-भरकम जुर्माना, नियमों का कर रहे थे उल्लंघन!

RBI ने यह भी कहा कि यह एक्शन रेगुलेटरी द्वारा जारी किये गए नियमों का पालन न करने की वजह से लिए गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने हाल ही में दो को-ओपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगया है. RBI ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उसने Sutex को-ओपरेटिव बैंक (Sutex Co-Operative Bank Limited) और जामनगर जिला को-ओपरेटिव बैंक (Jamnagar District Co-Operative) नामक दो बैंकों पर नियमों का उल्लंघन करने के चलते जुर्माना लगाया है. 

Sutex बैंक पर क्यों लगा जुर्माना?
RBI द्वारा जारी की गयी प्रेस रिलीज के अनुसार जहां Sutex को-ओपरेटिव बैंक पर RBI द्वारा 10 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया है वहीं जामनगर जिला को-ओपरेटिव बैंक पर RBI द्वारा 4.10 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया है. Sutex को-ओपरेटिव बैंक ने अपने डायरेक्टर के एक रिश्तेदार को लोन दिया था. दरअसल बैंक ने ऐसा करके प्रूडेंशियल इंटर-बैंक एक्सपोजर नियमों का उल्लंघन किया था जिसकी वजह से RBI द्वारा बैंकों के लिए जारी किये गए निर्देशों का भी उल्लंघन होता है. 

जामनगर बैंक पर क्यों लगा जुर्माना?
दूसरी ओर अगर जामनगर जिला को-ऑपरेटिव बैंक की बात की जाए तो इस बैंक पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि बैंक ने न तो योग्य रकम को DEA (Depositors Education and Awareness) फंड में जमा करवाया था, न कस्टमर्स के खतरों को पहचानकर उन्हें व्यवस्थित करने के लिए बैंक के पास कोई सिस्टम था और न ही बैंक ने समय-समय पर KYC (उपभोक्ता को जानें) कागजातों को अपडेट किया था. 

RBI ने क्या कहा?
इतना ही नहीं, बैंक ने संदिग्ध खतरों को पहचानने वाले सिस्टम/सोफ्टवेयर को न तो अपडेट किया था और न ही इससे संबंधित डाटा की जानकारी किसी CIC को दी थी. ये सभी काम न कर पाने की वजह से इस बैंक ने RBI द्वारा जारी किये गए बहुत से नियमों और आदेशों का उल्लंघन किया था जिसकी वजह से इस बैंक पर जुर्माना लगाया गया. RBI ने यह भी कहा कि यह एक्शन रेगुलेटरी द्वारा जारी किये गए नियमों का पालन न करने की वजह से लिए गए हैं और इनका बैंक और कस्टमर के बीच किसी नई ट्रांजेक्शन या समझौते से कुछ भी लेना देना नहीं है. 
 
यह भी पढ़ें: Swiggy ने बंद किया नया वेंचर, कम हुई कंपनी की वैल्यूएशन!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago