✕

होम / बिजनेस / RBI ने HDFC और Punjab & Sind बैंक पर ठोका भारी भरकम जुर्माना, जानिए आखिर क्या है वजह?

RBI ने HDFC और Punjab & Sind बैंक पर ठोका भारी भरकम जुर्माना, जानिए आखिर क्या है वजह?

RBI बैंकों के कामकाज की निगरानी करता रहता है और गड़बड़ी पाए जाने पर एक्शन लेता है. दोनों बैंकों पर केंद्रीय बैंक ने लाखों रुपये का फाइन लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के दो बैंकों पर रेगुलेटरी कंप्लायंस के पालन नहीं करने खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है. केंद्रीय बैंक ने दोनों ही बैंकों पर जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने रेगुलेटरी अनुपालन में कमियों के चलते एचडीएफसी बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक पर जुर्माना लगाया है. एचडीएफसी प्राइवेट सेक्टर का सबसे बड़ा बैंक है.

एचडीएफसी बैंक पर क्यों कार्रवाई

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने बताया कि एचडीएफसी बैंक पर जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4) (आई) के साथ धारा 47ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत लगाया गया है. 31 मार्च, 2023 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में बैंक का पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण किया गया था. इसके बाद बैंक को एक नोटिस जारी किया गया था. बैंक के जवाब और उसके द्वारा की गई अतिरिक्त प्रस्तुतियों पर विचार करने के बाद रिजर्व बैंक ने पाया कि आरोप सही हैं. 

पंजाब एंड सिंध बैंक पर क्यों कार्रवाई?

पंजाब एंड सिंध बैंक पर जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 68.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 46 (4) (आई) और 51(1) के साथ धारा 47ए (1) (सी) के प्रावधानों के तहत आरबीआई को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लगाया गया है. आरबीआई द्वारा जारी नोटिस पर बैंक के जवाब के बाद पाया गया कि बैंक के खिलाफ आरोप सही हैं.

एक NBFC पर भी कार्रवाई

इसके अलावा आरबीआई ने केएलएम एक्सिवा फिनवेस्ट (KLM Axiva Finvest) पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह एक नॉन-डिपॉजिट लेने वाली मिडिल लेयर एनबीएफसी है. कंपनी ने भारतीय रिजर्व बैंक (एनबीएफसी-स्केल आधारित विनियमन) निर्देश, 2023 में निहित जरूरी नियमों का पालन नहीं किया। इस वजह से आरबीआई ने यह कार्रवाई की.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

7 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

7 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

22 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

1 hour ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

1 hour ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 hour ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

5 hours ago