होम / बिजनेस / इन 8 बैंकों पर RBI ने लगाई तगड़ी पेनल्टी, कहीं इनमें आपका अकाउंट तो नहीं?

इन 8 बैंकों पर RBI ने लगाई तगड़ी पेनल्टी, कहीं इनमें आपका अकाउंट तो नहीं?

रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने जिन 8 कोऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई की है, उनमें भारत हैवी इलैक्‍ट्रीकल्‍स कर्मचारी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक आफ इंडिया (RBI) ने 8 कोऑपरेटिव बैंकों पर नियमों के उल्‍लंघन को लेकर पेनल्‍टी लगाई है. आरबीआई ने भारत हैवी इलैक्‍ट्रीकल्‍स कर्मचारी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई है. आरबीआई ने ये कार्रवाई 8 कोऑपरेटिव बैंकों पर की है. इन पर नियमों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर ये पेनल्टी लगाई गई है. 

किन-किन बैंकों पर हुई है कार्रवाई
रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने जिन 8 कोऑपरेटिव बैंकों पर कार्रवाई की है, उनमें भारत हैवी इलैक्‍ट्रीकल्‍स कर्मचारी कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कैलाशपुरम तिरुचल्‍लीपुरम तमिलनाडु पर नियमों के विरुद्ध काम करने और कस्‍टमर के हित को ध्‍यान में न रखने को लेकर ये कार्रवाई की गई है. इसी तरह ओटटपल्‍लम पल्‍लकड़ केरला पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आय से जुड़े मामलों में पहचान न होने, परिसंपत्ति विवरण और यूसीबी से जुड़े दूसरे मामलों को लेकर ये कार्रवाई की गई है.

लाखों की लगाई पेनल्टी
इसी तरह द दारुसलम कोऑपरेटिव अर्बन बैंक हैदराबाद पर भी कार्रवाई की गई है. इस पर आरबीआई ने 10 लाख रुपये की पेनाल्‍टी लगाई है. साथ ही विशाखापट्टनम कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, आंध्र प्रदेश पर भी कार्रवाई की गई है. इस पर 55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. आंध्र प्रदेश के नेल्‍लोर कोऑपरेटिव बैंक पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. काकीनाडा कोऑपरेटिव टाउन बैंक लिमिटेड, आंध्र प्रदेश पर भी कार्रवाई की गई है. इस बैंक पर 10 लाख रुपये की पेनाल्‍टी लगाई गई है. ओडिसा के द केन्‍द्रपारा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर भी पेनाल्‍टी लगाई गई है. इस बैंक पर आरबीआई ने 5 लाख रुपये की पेनल्‍टी लगाई है.

VIDEO : IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago