✕

होम / बिजनेस / गैस-पेट्रोल हुए सस्ते क्या चुनावी मौसम में RBI भी पूरी करेगा आपकी मुराद? जल्द चलेगा पता

गैस-पेट्रोल हुए सस्ते क्या चुनावी मौसम में RBI भी पूरी करेगा आपकी मुराद? जल्द चलेगा पता

रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक आज खत्म हो रही है. कुछ ही देर में इसमें लिए फैसलों की जानकारी दी जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई के नाम पर कर्ज महंगा होगा या फिर आपको कुछ राहत मिलेगी? इस सवाल का जवाब अब से कुछ देर में मिल जाएगा. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक का आज यानी 5 अप्रैल को आखिरी दिन है. RBI गर्वनर शक्तिकांत दास कुछ देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेपो रेट सहित बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे. RBI MPC की बैठक 3 अप्रैल को शुरू हुई थी. ये वित्त वर्ष 2024-25 की RBI की पहली MPC मीटिंग है. हर दो महीने में यह बैठक होती है.

कब हुआ था बदलाव? 
माना जा रहा है कि RBI इस बार भी नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव नहीं करेगा. यानी वो रेपो रेट 6.50% पर यथावत रख सकता है. केंद्रीय बैंक ने इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था. यह लगातार छठी बार था, जब RBI ने रेपो रेट से कोई छेड़छाड़ नहीं की. आखिरी बार फरवरी 2023 में ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोत्तरी की गई थी. 

किस तरह होगा असर?
यदि आरबीआई रेपो रेट में इजाफा करता है, तो बैंकों की ओर से सभी तरह के लोन की ब्याज दर बढ़ सकती है. ऐसे में आपकी EMI बढ़ जाएगी. वहीं अगर आरबीआई रेपो रेट कम करता है, तो आपका लोन सस्ता हो सकता है, यानी EMI का बोझ कुछ कम हो जाएगा. लोन धारक लंबे समय से यही उम्मीद लगाए बैठे हैं कि चढ़ती महंगाई के मौसम में EMI का बोझ कुछ कम हो जाए. बता दें कि RBI की MPC में छह सदस्य हैं. इसमें गवर्नर के साथ, RBI अधिकारी राजीव रंजन, और माइकल देबब्रत पात्रा और तीन बाहरी सदस्य शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - कितने दिनों तक कायम रहेगी पेट्रोल-डीजल पर मिली राई जैसी राहत? सता रहा है ये डर 

क्या है RBI की जिम्मेदारी?
रिजर्व बैंक महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट को प्रमुख हथियार के तौर आर इस्तेमाल करता है. कुछ वक्त पहले RBI ने महंगाई को नीचे लाने के लिए लगातार ब्याज दरों में इजाफा किया था, जिसकी वजह से लोगों की EMI बढ़ती चली गई. वहीं, महंगाई की बात करें, तो रिटेल महंगाई फरवरी 2024 में घटकर 5.09% पर आ गई है. जनवरी 2024 में यह 5.10% थी. इसी तरह, थोक महंगाई फरवरी में कम होकर 0.20% पर आ गई थी. आरबीआई को केंद्र की तरफ से खुदरा महंगाई दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

24 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 hour ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago