होम / बिजनेस / अभी कम नहीं होगी आपकी EMI? जानिए RBI गवर्नर की क्या है राय!

अभी कम नहीं होगी आपकी EMI? जानिए RBI गवर्नर की क्या है राय!

भारत सरकार द्वारा RBI को विकास की गति स्थिर बनाए रखने का आदेश दिया गया था और इसी वजह से इन्फ्लेशन के दौरान भारत ने लचीलापन दिखाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्लोबल इकॉनमी की अनिश्चितताओं और बढ़ती महंगाई से मुकाबला करने के लिए भारत के केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) ने पिछले कुछ महीनों के दौरान पॉलिसी रेट यानी रेपो रेट में लगातार इजाफा किया था. फिलहाल भारत में इन्फ्लेशन रेट, RBI द्वारा सुझाई गई सीमा के अंदर है और लोगों को उम्मीद थी कि अब RBI द्वारा बढ़ाए गए पॉलिसी रेट में कमी देखने को मिलेगी लेकिन RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिलहाल इंटरेस्ट रेट्स के उच्च बने रहने की तरफ इशारा किया है.

अभी लंबा है रास्ता
लंदन में चल रही केंद्रीय बैंकों की उच्चस्तरीय बैठक में अपने संबोधन के दौरान RBI गवर्नर ने इंटरेस्ट रेट्स के उच्च बने रहने की तरफ इशारा किया और कहा कि केंद्रीय बैंक द्वारा इन्फ्लेशन रेट्स में कमी करने की प्रक्रिया की शुरुआत तो हो चुकी है लेकिन यह काफी धीमी और लंबी प्रक्रिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि RBI द्वारा सुझाए गए 4% के इन्फ्लेशन रेट तक का रास्ता मीडियम टर्म के बाद ही पूरा किया जा सकता है. 

सबसे निचले स्तर पर इन्फ्लेशन
अपने संबोधन के दौरान RBI गवर्नर ने आगे कहा कि पिछले एक साल के दौरान RBI द्वारा पॉलिसी को लेकर किये गए बदलावों के प्रभाव अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाए हैं और इसमें अभी वक्त लगेगा. हालांकि RBI द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 5.1% के इन्फ्लेशन रेट का अनुमान लगाया गया है लेकिन हमें पता है कि इन्फ्लेशन रेट हमारे अनुमान से कहीं ज्यादा ऊपर ही रहेगा. RBI गवर्नर द्वारा ये बयान एक ऐसे वक्त पर दिए गए हैं जब भारत का रिटेल इन्फ्लेशन 25 महीनों के अपने सबसे निचले स्तर, 4.25% पर बना हुआ है और यह RBI द्वारा अनुमानित 4.4% के इन्फ्लेशन रेट से कम है.

रेपो रेट में वृद्धि को क्यों रोका?
RBI गवर्नर ने यह भी बताया कि केंद्रीय बैंक द्वारा लिए गए पिछले फैसलों के प्रभावों को जांचने के लिए ही RBI ने अप्रैल और जून 2023 में हुई अपनी बैठकों में पॉलिसी रेट न बढ़ाने का फैसला लिया था. RBI की मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने एक संकट के दौरान लगातार स्पष्ट तौर पर दी गई सलाहों से जुड़े खतरों को पहचाना और इसीलिए भविष्य में पॉलिसी रेट में वृद्धि की टाइमिंग या नतीजों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं करवाई. RBI ने इन्फ्लेशन रेट को 4% से ज्यादा ऊपर क्यों जाने दिया इस सवाल के जवाब में RBI गवर्नर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा RBI को विकास की गति स्थिर बनाए रखने का आदेश दिया गया था और इसी वजह से इन्फ्लेशन के दौरान भारत ने लचीलापन दिखाया.
 

यह भी पढ़ें: सरकार TCS में अब इनके लिए भी छूट का कर सकती है ऐलान, मिलेगी बड़ी राहत 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

13 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

13 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

22 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

11 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

11 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

12 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

13 hours ago