✕

होम / बिजनेस / RBI गवर्नर ने NBFC को दिया ये निर्देश, कहा आत्‍मसंतुष्टि से बचें ये संस्‍थाएं

RBI गवर्नर ने NBFC को दिया ये निर्देश, कहा आत्‍मसंतुष्टि से बचें ये संस्‍थाएं

RBI की NBFC और HFC के साथ हुई आज की इस बैठक में गवर्नर शक्तिकांत दास और डिप्‍टी गवर्नर सहित कई अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में बैंकों के बाद बड़ी संख्‍या में कर्ज देने का काम करने वाली HFC (Housing Finance Company) और NBFC(Non-Banking Finance Corpration) के एमडी और निदेशकों के साथ शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर ने बैठक की. बैठक में आरबीआई गवर्नर ने सभी संस्‍थाओं के प्रमुखों को नियमों का और सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिए. आरबीआई गवर्नर ने आज जिन संस्‍थाओं के साथ मीटिंग की है वो एचएफसी और एनबीएफसी की 50 प्रतिशत असेट को होल्‍ड करती हैं. 

आरबीआई गवर्नर ने क्‍या दिए निर्देश? 
आरबीआई गवर्नर ने इन संस्‍थाओं के बिना बैंकों वाले क्षेत्रों में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बनाए गए नियमों का सख्‍ती से पालन करें. उन्‍होंने ये भी कहा कि एचएफसी और एनबीएफसी को अच्‍छे समय के दौरान किसी भी तरह की आत्‍मसंतुष्टि से बचना चाहिए. गवर्नर ने ये भी कहा कि एनबीएफसी और एचएफसी को रिस्‍क मैनेजमेंट और इंटरनल ऑडिट को लेकर भी काम करना चाहिए. 

बढ़ती उधारी को लेकर भी दिए दिशानिर्देश 
आरबीआई गवर्नर ने बैंकों के बढ़ते उधार को कम करने को लेकर नए संसाधनों को विकसित करने पर जोर दिया. उन्‍होंने कहा कि अधिकांश उधार जोखिम असंगठित खुदरा क्षेत्र में है. ऐसे में सभी संस्‍थानों को अपने वहां आईटी तकनीक और साइबर सुरक्षा के सिस्‍टम को और मजबूत करने की आवश्‍यकता है. उन्‍होंने कहा संस्‍थानों को बेहतर प्रोविजिनिंग कवर के साथ बैलेंस शीट को मजबूत करने, रिस्‍क टेंशन को कम करने, स्‍टांग लिक्‍वडिटी, असेट लॉयबिलिटी सिस्‍टम को लेकर काम करना चाहिए. आरबीआई गवर्नर ने ये भी कहा कि कंपनियों को जब कभी भी संस्‍थाएं कर्ज का मूल्‍यांकन करें उस वक्‍त उसमें विशेष सावधानी बरतें. 

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद? 
एनबीएफसी और एचएफसी के साथ हुई इस बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्‍टी गवर्नर एम राजेश्‍वर राव और स्‍वामीनाथन जे सहित नेशनल हाउसिंग बैंक के प्रबंध निदेशक एस के होता के अलावा आरबीआई के कुछ वरिष्‍ठ अधिकारी भी शामिल हुए. गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में आरबीआई की ओर से कई संस्‍थाओं के खिलाफ वित्‍तीय अनियमित्‍ताओं को लेकर कार्रवाई की गई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

20 hours ago