✕

होम / बिजनेस / RBI ने LIC को दी अनुमति, कर सकते हैं इस बैंक का अधिग्रहण

RBI ने LIC को दी अनुमति, कर सकते हैं इस बैंक का अधिग्रहण

RBI की ओर से दी गई इस अनुमति में कई तरह के सुझाव भी दिए गए हैं जिसमें शेयरों को 1 साल तक रखने से लेकर कई अन्‍य दूसरे सुझाव भी शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

HCFC के तीसरी तिमाही के नतीजे भले ही अच्‍छे न रहे हों लेकिन RBI ने गुरुवार को LIC को HDFC में 9.99 प्रतिशत हिस्‍सेदारी खरीदने की अनुमति दे दी. आरबीआई की अनुमति के बाद अब ये अधिग्रहण आसानी से हो पाएगा. RBI ने LIC को सुझाव दिया है कि वो इन शेयरों को 24 जनवरी 2025 से 24 जनवरी 2026 तक अपने पास रखे. 

आरबीआई ने अपनी अनुमति में और क्‍या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई ने अपनी अनुमति में ये भी कहा है कि LIC को ये ध्‍यान रखना होगा कि ये हिस्‍सेदारी भुगतान की गई राशि में 9.99 प्रतिशत से ज्‍यादा ना हो. आरबीआई ने अनुमति LIC के आवेदन पर दी है, जो उसकी ओर से इस अधिग्रहण को लेकर दी गई थी. आरबीआई की ओर से दी गई ये अनुमति 1949 के नियमों और सेबी की नियमावली के तहत दी गई है. 

HDFC के शेयरों पर क्‍या पड़ेगा असर? 
तीसरी तिमाही में अच्‍छे नतीजे ना आने के बावजूद माना जा रहा है कि HDFC  के शेयर होल्‍डर इसे सकारात्‍मक तरीके से देखेंगे. इस महीने की शुरुआत में विदेशी निवेशकों के द्वारा बिकवाली के कारण बैंक का शेयर 52 हफ्ते के निचले स्‍तर पर पहुंच गया था. गुरुवार को अगर बैंक के शेयर की स्थिति को देखें 1.4 प्रतिशत गिरकर 1435.3 रुपये पर पहुंच गया था. 

तीसरी तिमाही में आखिर कितना हुआ बैंक को नुकसान 
बैंक के तीसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो एचडीएफसी बैंक का नेट ब्‍याज से होने वाली इनकम 28,470 करोड़ रुपये रही जो पिछली तिमाही में 22,990 करोड़ रुपये रही थी.  वहीं तीसरी तिमाही के दौरान एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.26 फीसदी रहा है जो बीते साल 1.23 फीसदी रहा था. जबकि नेट एनपीए 0.31 फीसदी रहा है जो पिछले वित्त 2023 वर्ष के समान तिमाही में 0.33 फीसदी रहा था.

ये भी पढ़ें: कई मायनों में खास है इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह, दुनिया देखेगी 'विकसित भारत'
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago