होम / बिजनेस / RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, दरें 6.50% पर कायम, नहीं बदलेगी आपकी EMI
RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, दरें 6.50% पर कायम, नहीं बदलेगी आपकी EMI
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट को पुराने लेवल पर बरकरार रखा है. यह इस वित्त वर्ष की दूसरी मॉनेटरी पॉलिसी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
RBI ने इस बार भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके साथ ही रेपो रेट 6.50% पर बरकरार रखा है. ब्याज दरों में लगातार 8वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आखिरी बार फरवरी 2023 में RBI ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. RBI ने रुख में भी कोई भी बदलाव नहीं किया है. ये Acomodation of Withdrawal पर कायम रखा है.
मौजूदा पॉलिसी दरें
रेपो रेट 6.5%
रिवर्स रेपो रेट 3.35%
स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट 6.25%
मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी रेट 6.75%
बैंक रेट 6.75%
महंगाई दर का अनुमान बरकरार
केंद्रीय बैंक ने महंगाई दर के अनुमान को 4.5% पर बरकरार रखा है. FY25 के लिए ग्रोथ अनुमान 7% से बढ़ाकर 7.2% कर दिया गया है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि खुदरा महंगाई में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि, खाद्य चीजों की महंगाई की वजह से CPI की गिरावट की रफ्तार धीमी हुई है. महंगाई दर को 4% के नीचे बरकरार रखना है.
GDP ग्रोथ अनुमान में बढ़ोतरी
केंद्रीय बैंक ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान को बढ़ाकर 7.2% कर दिया है. केंद्रीय बैंक का कहना है कि इंडस्ट्रियल मेटल्स में 10% से ज्यादा ग्रोथ देखने को मिली है. प्राइवेट कंज्म्पश और शहरी डिस्क्रेशनरी खर्च में बढ़ोतरी हो रही है. यही वजह है कि FY25 के लिए रियल जीडीप ग्रोथ में बढ़ोतरी की गई है.
GDP ग्रोथ का नया अनुमान
अवधि नया अनुमान पुराना अनुमान
FY25 7.2% 7%
Q1FY25 7.3% 7.1%
Q2FY25 7.2% 6.9%
Q3FY25 7.3% 7%
Q4FY25 7.2% 7%
बेहतर स्थिति में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर
केंद्रीय बैंक गवर्नर ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम मजूबत लग रहा है और एसेट क्वॉलिटी में भी लचीलापन है, मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है. NBFCs ने कारोबारी सा 2024 में मजबूत फाइनेंशियल्स दिखाए हैं. हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि अनसिक्योर्ड लोन और एडवांस की स्थिति सामान्य हुई है.
फरवरी 2023 में ब्याज दरों में हुआ था इजाफा
मई 2022 से फरवरी 2023 तक ब्याज दरों में इजाफा किया था. रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई. जिसके बाद पॉलेसी रेट 6.50 फीसदी पर आ गए. उसके बाद से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका मतलब है कि बीती 8 मीटिंग में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
टैग्स