होम / बिजनेस / RBI ने कहा नहीं बदलेगा Repo-Rate, Nifty ने कहा 'जी हुजूर'!

RBI ने कहा नहीं बदलेगा Repo-Rate, Nifty ने कहा 'जी हुजूर'!

RBI द्वारा अज रेपो-रेट न बदलने का फैसला लिया गया है और Share Market पर इस खबर का असर दिखना शुरू भी हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से शेयर मार्केट (Share Market) काफी बुलिश (Bullish) नजर आ रही है. जहां एक तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) पहली बार रिकॉर्ड 69,888.33 अंकों पर पहुंच गया है, वहीं राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी रिकॉर्ड 21,005.05 अंकों के स्तर पर पहुंच गया है. इसी बीच आज भारत के केंद्रीय बैंक RBI ने अपनी MPC की बैठक में फैसला लिया है कि रेपो रेट (Repo Rate) में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा. RBI के इस फैसले का सीधा असर निफ्टी के कुछ स्टॉक्स पर देखने को मिल रहा है.

RBI का फैसला Nifty के स्टॉक्स का उछाल
जैसा कि हम में से ज्यादातर लोग जानते हैं कि निफ्टी 50 (Nifty 50) में केवल 50 ही कंपनियां मौजूद हैं. इन 50 में से 19 कंपनीयां निफ्टी के कुल सूचकांक का 38% हिस्सा हैं और आज इन सभी कंपनियों के स्टॉक्स अपने रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच चुके हैं. इन 19 स्टॉक्स में SBI लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance), पावरग्रिड कॉर्प (Powergrid Corp), मारुती सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), नेस्ले इंडिया (Nestle India), टाटा मोटर्स (Tata Motors), L&T, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Grasim Industries Limited), टाइटन कंपनी (Titan Company), NTPC, अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), ICICI बैंक (ICICI Bank), सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries), टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products), M&M (Mahindra & Mahindra), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और आईचर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Limited) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. 

इन क्षेत्रों में भी आई रौनक
एनालिस्ट्स को मार्किट की रफ्तार में बदलाव होता अनजर आ रहा है और इस बदलाव की वजह किसी कंपनी के शेयर नहीं बल्कि मार्केट के सूचकांक हैं. मार्केट की गति में हो रहे इस बदलाव से PSUs (पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स) और बैंकिंग के क्षेत्र में हो रहे महत्त्वपूर्ण बदलावों के बारे में भी हमें पता चलता है. इंश्योरेंस, हेल्थकेयर और ऑटो जैसे क्षेत्रों में भी बदलाव देखने को मिलता है जबकि काफी लंबे समय से ये क्षेत्र एक्टिव नहीं थे. RBI ने फैसला लिया है कि रेपो-रेट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा जिसका मतलब ये है कि रेपो-रेट 6.5% की दर पर ही बना रहेगा. भारत के केंद्रीय बैंक के इस फैसले की बदौलत भी मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है. 

मार्केट की तेज रफ्तार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर 2020 के बाद से अब जाकर निफ्टी (Nifty 50) अपनी रिकॉर्ड जीत प्राप्त कर रहा है और पिछले लगातार 6 दिनों से निफ्टी की जबरदस्त रफ्तार बनी हुई है. इस हफ्ते अभी तक निफ्टी में 3% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है और किसी भी एक हफ्ते में यह निफ्टी सूचकांक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की शानदार जीत, GDP के सकरात्मक नतीजे और विदेशी निवेशकों की वापसी कुछ अन्य कारण हैं जो मार्केट की इस शानदार रफ्तार के कारक बने हुए हैं.
 

यह भी पढ़ें: आपकी EMI को लेकर RBI से आई बड़ी खबर, जानें क्या होगा आप पर असर

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

13 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

13 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

14 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

16 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago