होम / बिजनेस / क्रिप्टो करेंसी की टक्कर में भारत की अपनी डिजिटल करेंसी! जानिए कब होगी लॉन्च

क्रिप्टो करेंसी की टक्कर में भारत की अपनी डिजिटल करेंसी! जानिए कब होगी लॉन्च

CBDC एक मुद्रा है जो रेगुलेटर से समर्थित है और डिजिटल रूप में स्टोर है. इसको पेपर करेंसी में भी बदला जा सकता है और रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट में दिखाया जा सकता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली:  क्रिप्टो करेंसी को भले ही देश में कानूनी मान्यता न मिली हो, हालांकि इसे गैर कानूनी भी नहीं बनाया गया है, इस बीच सरकार अपनी ही डिजिटल करेंसी लाने की तैयारी में जुटा हुई है. खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फिनटेक कंपनियों के एक समूह के साथ सलाह मशवरा कर रहा है, और ये कहा जा रहा है कि RBI ने चार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को इस वित्त वर्ष में डिजिटल करेंसी लाने से पहले एक पायलट सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) प्रोजेक्ट चलाने के लिए कहा है.

इसी वित्त वर्ष डिजिटल करेंसी का लॉन्च 
फिनटेक की लिस्ट में अमेरिकी कंपनी FIS भी शामिल है जो CBDCs पर विश्व स्तर पर केंद्रीय बैंकरों के साथ गोलमेज सम्मेलन और वर्कशॉप आयोजित कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक - FIS की सीनियर डायरेक्टर जूलिया डेमिडोवा का कहना है कि हमारी कंपनी CBDC के मुद्दे पर केंद्रीय बैंकों को ऑफलाइन पेमेंट, प्रोग्राम योग्य भुगतान, नई मॉनेटरी पॉलिसी, टूलकिट, ब्याज-असर वाले CBDC, आंशिक बैंकिंग मुद्दों, Kवित्तीय समावेशन और सीमा पार CBDC पेमेंट पर सलाह दे रही है. RBI के साथ कई तरह के काम कर रहे हैं, और निश्चित रूप से हमसे जुड़े इकोसिस्टम को कई CBDC विकल्पों का इस्तेमाल करने लिए 
RBI तक बढ़ाया जा सकता है. डिजिटल करेंसी को इसी वित्त वर्ष में लाने की योजना है.

डिजिटल करेंसी की क्या होगी खासियत 
CBDC एक मुद्रा है जो रेगुलेटर से समर्थित है और डिजिटल रूप में स्टोर है. इसको पेपर करेंसी में भी बदला जा सकता है और रिजर्व बैंक की बैलेंस शीट में दिखाया जा सकता है. जिससे इसको कानूनी दर्जा भी मिल सकेगा. डेमिडोवा का कहना है कि चाहे वो थोक हो या रिटेल CBDC ट्रांजैक्शन, हमारी टेक्नोलॉजी को कमर्शियल बैंकों तक भी बढ़ाया जा सकता है. जहां पर वो टेस्ट कर सकते हैं और सेंट्रल बैंक के पैसे को डिजिटल रेगुलेटेड पैसे में टोकेनाइज कर सकते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिजर्व बैंक पर्याप्त नियमों के साथ अपने CBDC को डेवलप करने के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकता है.

4 बैंकों को सौंपा पायलट का जिम्मा
फिलहाल एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो बैंक अधिकारियों ने बताया है कि रिजर्व बैंक ने ने एक पायलट CBDC योजना को चलाने के लिए चार सरकारी बैंकों को शामिल किया है. बैंक अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि SBI, PNB, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा को ये जिम्मा सौंपा गया है. इस साल केंद्रीय बजट में डिजिटल करेंसी लाने का ऐलान हुआ था, RBI के ED अजय कुमार ने 20 जुलाई को कहा था कि RBI अधिनियम 1934 में संशोधन किया गया था ताकि RBI पायलट परियोजना का संचालन कर सके और बाद में CBDC जारी कर सके. 

VIDEO: IPO आवेदन के लिए SEBI के नए नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago