होम / बिजनेस / HDFC में हिस्सा खरीदेगी ये कंपनी, RBI ने दे दी मंजूरी!

HDFC में हिस्सा खरीदेगी ये कंपनी, RBI ने दे दी मंजूरी!

HDFC बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मर्जर बहुत जल्द होने वाला है और जुलाई 2023 तक यह मर्जर पूरा हो सकता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत के केंद्रीय बैंक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने SBIFML (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड) को HDFC बैंक में 9.99% की हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है. आपको बता दें कि SBIFML, भारत के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और फ्रांस के AMUNDI के बीच एक जॉइंट वेंचर है. 

मंजूरी की हैं ये शर्तें
RBI ने SBIFML को HDFC बैंक में हिस्सा खरीदने की मंजूरी तो दे दी है लेकिन साथ ही ऐसा करने के लिए 6 महीनों की डेडलाइन भी दी है. HDFC बैंक द्वारा मीडिया को बताया गया कि SBIFML ने RBI के समक्ष एक एप्लीकेशन जमा की थी और कुछ शर्तों की पूर्ति के बाद इस एप्लीकेशन को RBI द्वारा मंजूर कर लिया गया. RBI ने SBIFML को HDFC बैंक में 9.99% का हिस्सा खरीदने के लिए 15 नवम्बर 2023 या छह महीनों का समय दिया है. 

HDFC बैंक का मर्जर
इसके साथ ही RBI के अनुसार SBIFML को सुनिश्चित करना होगा कि उनका हिस्सा, कभी भी बैंक के पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स के 10% हिस्से से ऊपर न जाए. इस वक्त जहां SBI के पास SBI फंड्स मैनेजमेंट का 63% हिस्सा मौजूद है वहीं अपनी भारतीय शाखा के द्वारा AMUNDI एसेट मैनेजमेंट 37% के पास इसका 37% हिस्सा मौजूद है. HDFC बैंक और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का मर्जर बहुत जल्द होने वाला है और माना जा रहा है कि जुलाई 2023 तक यह मर्जर पूरा हो सकता है. शेयर मार्केट में आज HDFC बैंक के शेयर्स 0.49% की गिरावट के साथ 1638.65 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुए. 
 
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के सबसे रईस रहे Hinduja Group के चेयरमैन SP हिंदुजा का निधन

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

10 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

7 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

6 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

8 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.