✕

होम / बिजनेस / Raymond ने जारी किए FY25 की दूसरी तिमाही के नजीते, 1000 करोड़ से अधिक हुआ रेवेन्यू

Raymond ने जारी किए FY25 की दूसरी तिमाही के नजीते, 1000 करोड़ से अधिक हुआ रेवेन्यू

चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान Raymond की टोटल इनकम 1,100.70 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 512.35 करोड़ रुपये थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग कारोबार से जुड़ी कंपनी रेमंड (Raymond) लिमिटेड ने सोमवार यानी 4 नवंबर को अपने 2024-25 वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान रेमंड लिमिटेड ने अपनी विकास गति को जारी रखते हुए अपने रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग व्यवसाय से कुल 1,101 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया है. आइए कंपनी के नतीजों पर एक नजर डालते हैं. 

पिछले साल से 115 प्रतिशत अधिक वृद्धि 
रेमंड लिमिटेड के रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग व्यवसाय ने पिछले वर्ष की तुलना में 115 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए कुल 1,101 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है. इसी अवधि में पिछले साल कंपनी का रेवेन्यू 512.35 करोड़ रुपये था. वहीं,15.6 प्रतिशत के मार्जिन के साथ 172 करोड़ रुपये का EBITDA है. बता दें, रेमंड लिमिटेड में अब लाइफस्टाइल व्यवसाय को छोड़कर रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग व्यवसाय शामिल हैं, जिसे रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड में विलीन कर दिया गया है. 

रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की प्रतिक्रिया 
रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौतम हरि सिंघानिया ने कहा है कि हमने रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग दोनों व्यवसायों में अच्छी गति देखी है. ठाणे में अपनी तरह के पहले रिटेल स्पेस, पार्क एवेन्यू-हाई स्ट्रीट रीइमेजिन्ड के लॉन्च के साथ रेमंड रियल्टी ने अपने मौजूदा और आगामी आवासीय परियोजनाओं के लिए आकांक्षात्मक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए एक और अग्रणी कदम उठाया है. परियोजना का निष्पादन हमारी यूएसपी बना हुआ है क्योंकि हमारा प्रयास आरईआरए (RERA) समयसीमा से पहले इसे पूरा करना है. 

रियल एस्टेट बिजनेस से हुआ इतान प्रॉफिट
रेमंड रियल्टी ने 135 प्रतिशत की ग्रोथ करते हुए चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में  571 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ एक मजबूत तिमाही दर्ज की है. जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 243 करोड़ रुपये थी. वहीं, EBITDA 112 करोड़ दर्ज किया, जोकि पिछली समान तिमाही में 47 करोड़ था. इस तिमाही के दौरान रेमंड रियल्टी ने सितंबर 2024 के महीने में 0.08 मिलियन वर्ग फुट के RERA कालीन क्षेत्र के साथ पार्क एवेन्यू - हाई स्ट्रीट रीइमेजिन्ड रिटेल लॉन्च किया. ठाणे में अपनी तरह के इस पहले हाई स्ट्रीट रिटेल को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. यह परियोजना प्रीमियम आकांक्षी ब्रैंडों की मेजबानी करेगी. रेमंड रियल्टी प्रतिबद्ध समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को वितरित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. 2025 वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 562 करोड़ रुपये की मजबूत बुकिंग वैल्यू हासिल की है. वर्तमान रियल एस्टेट व्यवसाय से कुल संभावित रेवेन्यू 32,000 करोड़ रुपये है, जिसमें ठाणे लैंड पार्सल से 25,000 करोड़ से अधिक और जेडीए के नेतृत्व वाले बिजनेस मॉडल से  7,000 करोड़ रुपये शामिल है.

इंजीनियरिंग बिजनेस का ऐसा रहा प्रदर्शन
रेमंड के इजीनियरिंग सेगमेंट ने दूसरी तिमाही में 443 करोड़ की बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही के  201 करोड़ की तुलना में दोगुना रेवेन्यू है. वहीं, MPPLके साथ  225 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जिसे 24 मार्च में हासिल किया गया था. इसके अलावा 11.0 प्रतिशत का EBITDA मार्जिन दिया. प्रदर्शन को फ्लेक्स प्लेट्स (Flex plates), रिंग गियर सी शाफ्ट बियरिंग्स (Ring Gear C Shaft Bearings) कैटेगिरी के लिए घरेलू बाजारों से समर्थन द्वारा संचालित किया गया था.  बता दें, भविष्य में विकास के लिए 685 करोड़ रुपये के साथ रेमंड लिमिटेड नेट कैश सरप्लस कंपनी बनी रहेगी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

22 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

1 hour ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

1 hour ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

1 day ago