✕

होम / बिजनेस / Raymond Group ने की बड़ी डील, अब इन सेक्टर्स में जमाएगा पैर 

Raymond Group ने की बड़ी डील, अब इन सेक्टर्स में जमाएगा पैर 

रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया ने कहा है कि अधिग्रहण हमारे इंजीनियरिंग बिजनेस की ग्रोथ को मजबूत करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) ने कुछ नए सेक्टर्स में उतरने का ऐलान किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रुप एयरोस्पेस, डिफेंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) कंपोनेंट्स बिजनेस में उतरने जा रहा है. दरअसल, रेमंड ग्रुप, मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड (MPPL) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर इन सेक्टर्स में एंट्री ले रहा है. ग्रुप ने 59.25% हिस्सेदारी के लिए 682 करोड़ रुपए में डील की है. 

इस तरह होगी डील पूरी
रेमंड ग्रुप की इस बड़ी डील की जानकारी आम होते ही रेमंड लिमिटेड के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर करीब 4% की तेजी के साथ 1,879.05 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. MPPL में हिस्सेदारी खरीदने की डील के मौजूदा वित्त वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है. रेमंड ग्रुप ने बताया है कि इस अधिग्रहण को कर्ज और आंतरिक स्रोतों के जरिए पूरा किया जाएगा. इस डील के बाद भी ग्रुप का नेट कैश पॉजिटिव रहेगा. MPPL की देश में 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं. एमपीपीएल का निर्यात योगदान 70 प्रतिशत है और वित्तवर्ष 23 में कंपनी ने 13 प्रतिशत EBITDA मार्जिन के साथ कुल राजस्व में लगभग 750 करोड़ रुपए कमाए थे.

रेमंड को है ये उम्मीद 
रेमंड का मानना है कि इस अधिग्रहण से उसके मौजूदा इंजीनियरिंग बिजनेस को मजबूती मिलेगी. रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया ने कहा है कि यह अधिग्रहण हमारे इंजीनियरिंग बिजनेस की ग्रोथ को मजबूत करेगा. साथ ही, इससे एयरोस्पेस, डिफेंस और इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स जैसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट में एंट्री की राह खुलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेमंड का MPPL का अधिग्रहण JK फाइल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की इकाई रिंग प्लस एक्वा लिमिटेड के जरिए होगा. नई सब्सिडियरी में रेमंड की हिस्सेदारी 66.3 प्रतिशत होगी. 

इस पर है ग्रुप का जोर
बता दें कि रेमंड ग्रुप हाल के वर्षों में अपने व्यवसाय का पुनर्गठन कर रहा है और नए कारोबार में प्रवेश करने पर जोर दे रहा है. इस साल की शुरुआत में, ग्रुप ने अपना Consumer Care Business गोदरेज को बेच दिया था. इससे पहले उसने अपने लाइफस्टाइल बिजनेस को अलग कर दिया था. ग्रुप रियल एस्टेट कारोबार में भी उतर चुका है. अब उसने मैनी प्रिसिजन प्रोडक्ट्स लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीदकर एयरोस्पेस, डिफेंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) कंपोनेंट्स बिजनेस में उतरने का ऐलान भी कर दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ED की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

6 hours ago

हरि, शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

9 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

10 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

हरि शंकर तिबरेवाल: ED की चार्जशीट में आरोपी नंबर 24 ने विदेश से BW Businessworld को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया

पहले ईमेल में हरि शंकर तिबरेवाल ने कहा कि उन्हें ईडी की फाइलिंग पर रिपोर्टिंग से कोई आपत्ति नहीं है, फिर उन्होंने लेख हटाने की मांग की. अप्रैल 2024 में पहली बार समन जारी होने के बाद से वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. BW के पास उनसे पूछने के लिए कुछ सवाल हैं.

6 hours ago

भारत-जापान के बीच 50 अरब डॉलर के व्यापार लक्ष्य पर BW Businessworld की खास पेशकश

31 अक्टूबर के विशेष अंक में निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक और नेतृत्व के जरिए द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी के अगले चरण की संभावनाओं पर फोकस

9 hours ago

अमेरिकी टैरिफ के दबाव के बावजूद भारत का इंजीनियरिंग निर्यात 15.5% बढ़ा, 9.97 अरब डॉलर पर पहुंचा

भारत के कुल निर्यात में इंजीनियरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 27-28% है. वहीं, देश से निर्यात होने वाले कुल विनिर्मित उत्पादों में इसका योगदान लगभग 40% है.

12 hours ago

भारत में फ्रीज, विदेश में कर्ज: Ebix ने अपने ऑस्ट्रेलियाई कारोबार को 271 करोड़ रुपये में गिरवी रखा

भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Ebix को अपनी संपत्तियों पर कोई भी लियन (ग्रहणाधिकार) बनाने से मना किया था. BW की जांच से पता चला है कि अब Ebix की ऑस्ट्रेलियाई इकाई ने इन्हीं संपत्तियों के बदले 4.1 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का कर्ज लिया है. फ्रीज किए जाने के बाद गिरवी रखी गई Ebix की यह दूसरी संपत्ति है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

10 hours ago

रिटेल निवेशकों की बिकवाली अब पूरे बाजार में फैल रही है

दो साल तक रिटेल निवेशकों ने अपने ब्रोकरों के पैसे से शेयर खरीदे. अब उसका असर सामने आ रहा है. बिकवाली सट्टेबाजी वाले छोटे हिस्से से निकलकर बाजार के बाकी हिस्सों में भी फैल गई है.

16 hours ago