होम / बिजनेस / Raymond के शुद्ध लाभ में जबरदस्त वृद्धि, कोविड के पहले का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला

Raymond के शुद्ध लाभ में जबरदस्त वृद्धि, कोविड के पहले का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला

30 सितंबर, 2022 को कंपनी का शुद्ध ऋण 1,286 करोड़ रुपये तक कम हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: रेमंड लिमिटेड ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के लिए अपने समेकित वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी. रेमंड ने लगातार चौथी तिमाही में शानदार ग्रोथ हासिल की है. कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2,191 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के मुकाबले 38% ज्यादा है, वहीं, कोविड पूर्व वर्ष के मुकाबले यह 15 प्रतिशत ज्यादा है. रेमंड ने उपभोक्ता डिमांड का बखूबी फायदा उठाया है.

बी2सी व्यवसाय तेजी से बढ़ रहे हैं
बी2सी व्यवसाय बड़े पैमाने पर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. इससे पूरे देश में बिक्री को प्रोत्साहन मिला है और रेमंड ने इसका बखूबी लाभ कमाया है. गारमेंटिंग निर्यात कारोबार में लचीलापन जारी रहा और मुद्रास्फीति की चुनौतियों के बावजूद कंपनी को अमेरिका और यूरोप के बाजारों से जमकर ऑर्डर मिले. इसके अलावा रियल एस्टेट क्षेत्र में घर खरीदारों की निरंतर मांग भी देखी गई, जिसने कंपनी के रियल्टी व्यवसाय में वृद्धि में योगदान दिया.

कंपनी का शुद्ध ऋण भी कम हुआ
30 सितंबर, 2022 को कंपनी का शुद्ध ऋण 1,286 करोड़ रुपये तक कम हो गया है. दूसरी छमाही में त्योहारी सीजन और शादी की मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन और बिक्री में तेजी से वृद्धि हुई. रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री गौतम हरि सिंघानिया ने मजबूत तिमाही प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा, "हमारे सभी व्यवसाय तिमाही दर तिमाही राजस्व में लगातार वृद्धि कर रहे हैं. पिछले 12 महीनों में सभी चार तिमाहियों में जबर्दस्त लाभ देखने को मिला, जो एक रिकॉर्ड है. हमारे गुणवत्ता वाले उत्पादों और सेवाओं को उपभोक्ताओं की लगातार बदलती मांग को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, चाहे वह फैशन हो या रियल एस्टेट. हमारी इसी दृष्टिकोण ने हमें लाभदायक विकास हासिल करने में मदद की है."

रेमंड ने लेटेस्ट ट्रेंड को पकड़े रखा
उन्होंने कहा, "पूर्व कोविड स्तरों की तुलना में, इस तिमाही का परिणाम यह भी दर्शाता है कि रेमंड अपने सभी व्यवसायों में भारतीय बाजारों में बढ़ती उछाल का लाभ उठाने में पूरी तरह सक्षम है. एक विशेष रणनीति के तहत हमने अपने परिधान व्यवसाय के लिए मार्की ग्राहकों का अधिग्रहण किया है और आगे जाकर हम इस गति को बनाए रखने का पूरा इरादा रखते हैं."

टेक्सटाइल सेगमेंट की बिक्री में 912 करोड़ की वृद्धि
Q2FY22 में ब्रांडेड टेक्सटाइल सेगमेंट की बिक्री में 912 करोड़ रुपये यानी 26% की वृद्धि हुई है. कंपनी के रिटेल स्टोर्स में, नए उत्पादों की खासी डिमांड देखने को मिली. इस वजह से EBITDA मार्जिन भी 22.3% देखने को मिली. ब्रांडेड परिधान खंड में, पिछले वर्ष की समान तिमाही में 221 करोड़ रुपये की तुलना में Q2 FY22 में 370 करोड़ रुपये की बिक्री के साथ 67% की मजबूत मिली. ऑफिस वियर की लगातार मांग, कैजुअल वियर में नए ऑफर और त्योहारी सीजन की मजबूत मांग ने ग्रोथ में सबसे अधिक योगदान दिया. इस सेगमेंट ने 9.7% का EBITDA मार्जिन दर्ज किया.

रेमंड का रिटेल स्टोर नेटवर्क
30 सितंबर, 2022 तक रेमंड के रिटेल स्टोर नेटवर्क 1,376 स्टोर पर था. रेमंड शॉप (TRS) नेटवर्क में, कंपनी ने तिमाही के दौरान औसत लेनदेन मूल्य बनाम समान अवधि में 26% की वृद्धि दर्ज की. हाई वैल्यू कॉटन शर्टिंग सेगमेंट की बिक्री पिछले वर्ष के 148 करोड़ रुपये की तुलना में 42% बढ़कर 211 करोड़ रुपये हो गई.

रियल एस्टेट व्यवसाय में भी उछाल
इंजीनियरिंग व्यवसाय में, बिक्री 4% बढ़कर 228 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष के कुल आधार पर 219 करोड़ रुपये थी. कारोबार ने इस तिमाही में 29 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया. रियल एस्टेट व्यवसाय ने पिछले वर्ष के 81 करोड़ रुपये से 3 गुना बढ़कर 245 करोड़ रुपये की मजबूत बिक्री का प्रदर्शन किया. इस खंड ने तिमाही के लिए 25.8% का EBITDA मार्जिन दर्ज किया.

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

6 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago