होम / बिजनेस / सीईओ के 'ज्ञान' पर रतन टाटा के डिप्टी ने कही ऐसी बात, आप भी करेंगे तारीफ  

सीईओ के 'ज्ञान' पर रतन टाटा के डिप्टी ने कही ऐसी बात, आप भी करेंगे तारीफ  

बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शांतनु देशपांडे ने हाल में युवाओं को 'ज्ञान' दिया था. उन्होंने एक पोस्ट में फ्रेशर्स को 18 घंटे काम करने और 'रोने-धोने' से बचने की सलाह दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया पर एक सीईओ के 'ज्ञान' और उस पर रतन टाटा के डिप्टी जनरल मैनेजर के जवाब की चर्चा है. सबसे पहले बात उस 'ज्ञान' की करते हैं, जो बॉम्बे शेविंग कंपनी के CEO शांतनु देशपांडे ने हाल में युवाओं को दिया था. उन्होंने एक पोस्ट में फ्रेशर्स को 18 घंटे काम करने और 'रोने-धोने' से बचने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा था, 'यदि आप 22 साल के हैं और कंपनी में नई नौकरी है, तो आपको खुद को इसमें झोंक देना चाहिए. अच्छा खाओ और फिट रहो, लेकिन कम से कम 4-5 साल तक दिन में 18 घंटे काम करना जारी रखो. अपने काम की पूजा करो और रोना-धोना मत करो.

शांतनु ने याद दिलाई वैल्यू
शांतनु देशपांडे के इस 'ज्ञान' पर काफी बवाल हुआ. लोगों ने उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई. अब रतन टाटा के डिप्टी जनरल मैनेजर शांतनु नायडू ने इसी मुद्दे अपनी राय दी है. लिंक्डइन पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि इस 18 घंटे के वर्किंग डे या जहरीले वर्क कल्चर के साथ समस्या यह है कि यह किसी व्यक्ति के मूल्य को केवल उसकी उपलब्धियों और प्रोडक्टिविटी के साथ जोड़ता है. जबकि मुझे लगता है कि मनुष्य के रूप में, हमारी वैल्यू इन सबसे कहीं अधिक है'.

प्रचार करना अच्छी बात नहीं
उन्होंने आगे कहा, 'काम ऐसी चीज है जो हम करते हैं, न कि काम यह बताता है कि हम कौन हैं. मैंने यह बात बहुत पहली कहीं सुनी थी और मैं वास्तव में इस पर विश्वास करता हूं'. शांतनु नायडू ने यह भी कहा कि जो लोग 18 घंटे काम करना चाहते हैं और उन्हें लगता है कि यही काम करने का सही तरीका है, तो वह ऐसा करने के लिए आजाद है. लेकिन इस बात का प्रचार करना और उसे युवाओं के दिमाग में भरना अच्छी बात नहीं है. 

लिंक्डइन को कहा-अलविदा 
रतन टाटा के डिप्टी जनरल मैनेजर के मुताबिक, अंत में हमारे रिश्ते और प्यार ही मायने रखते हैं और यह चीज कि हम बाकी लोगों के लिए क्या छोड़ देते हैं. यही हमें असल में इंसान बनाती है न कि यह कि मैंने आज कितने घंटे काम किया. गौरतलब है कि बॉम्बे शेविंग कंपनी के फाउंडर और सीईओ शांतनु देशपांडे आलोचना के बाद बुधवार को अपनी पोस्ट के लिए माफी मांग ली थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनका लिंक्डइन पर आखिरी पोस्ट है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

6 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

4 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

3 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

8 hours ago