होम / बिजनेस / हेल्थ चेकअप के लिए अस्तपाल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट...

हेल्थ चेकअप के लिए अस्तपाल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर किया ये पोस्ट...

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा मुंबई के एक अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हुए हैं. ऐसे में उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हुए हैं. इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर काफी तेजी से अफवाहें फैलने लगी, जिसे देखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है. बता दें, रतन टाटा की तबीयत को लेकर ये खबर वायरल हो रही थी कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह दावा किया जा रहा था कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था, इसलिए उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाया गया, जहां जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि अब उन्होंने खुद इंस्टाग्राम और एक्स पर पोस्ट करके अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी साझा की है. 

रतन टाटा ने अफवाहों को बताया गलत
रतन टाटा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनकी तबीयत को लेकर फैली अपवाएं गलत हैं. वह अभी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर मेडिकल चेकअप्स करा रहे हैं. इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है. मैं बिल्कुल ठीक हूं, उन्होंने लोगों और मीडिया से अपील की है कि वह कोई भी गलत सूचना न फैलाएं. 

1962 में बने टाटा ग्रुप का हिस्सा
28 दिसंबर 1937 को तत्कालीन बॉम्बे जो अब मुंबई के नाम से जाना जाता है. वहां रतन टाटा का जन्म हुआ. वह टाटा ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी टाटा के परपोते हैं. वे 1990 से 2012 तक ग्रुप के अध्यक्ष थे और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे. रतन टाटा ग्रुप के धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं. रतन टाटा 1962 में टाटा ग्रुप का हिस्सा बने. उन्होंने 1990 में ग्रुप के अध्यक्ष बनने से पहले कई कार्य किए और धीरे-धीरे बिजनेस की सीढ़ी चढ़ते गए. उनके कार्यकाल में टाटा ग्रुप ने घरेलू और विदेश दोनों ही स्तरों पर पर्याप्त वृद्धि और विस्तार का अनुभव किया. टाटा की दूरदर्शिता और रणनीतिक सोच ने कंपनी को टेलीकॉम, रिटेल और ऑटो जैसे नए उद्योगों में विस्तार करने की अनुमति दी.

इतनी संपत्ति के मालिक हैं रतन टाटा 
रतन टाटा की सबसे खास उपलब्धियों में से एक 2008 में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण था, जो टाटा ग्रुप के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था. परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके समर्पण के चलते उन्हें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित कई सम्मान दिलाए हैं. साल 2024 तक रतन टाटा की कुल संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,483 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रतन टाटा की कुल संपत्ति 3,800 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह अपनी कमाई का 66 प्रतिशत हिस्सा दान कर देते हैं. वे टाटा ट्रस्ट में अपनी इनकम का एक बड़ा हिस्सा दान करते हैं. 

इसे भी पढ़ें-अब Fake और Real वेबसाइट्स की पहचान कराएगा Google, जानिए कैसे?
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

17 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago

टेक्सटाइल उद्योग में AI और ऑटोमेशन की बढ़ती धमक, गार्टेक्स टेक्सप्रोसेस में 15,000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे

तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 190 से अधिक कंपनियों ने दिखाईं नई तकनीकें. AI, ऑटोमेशन, डिजिटल प्रिंटिंग और सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर, कंपनियों को मिले नए बिजनेस लीड और साझेदारी के अवसर

18 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

20 hours ago

टाटा संस में बड़ा फेरबदल, एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा चेयरमैन पद; फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी

नोएल टाटा के साथ मतभेदों के बीच इस्तीफा, टाटा संस की लिस्टिंग और बोर्ड में प्रतिनिधित्व को लेकर भी रही असहमति

22 hours ago


बड़ी खबरें

चश्मों की बढ़ती मांग से Lenskart के मुनाफे में 270% का उछाल, पहली तिमाही में ₹222 करोड़ कमाए

कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 270% बढ़कर ₹222 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714 करोड़ से ज्यादा रहा.

1 hour ago

सस्ते 5G फोन हुए महंगे, ₹9,000 से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री 74% गिरी

स्मार्टफोन के मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स महंगे होने से कंपनियों के लिए बजट फोन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. वहीं, महंगे 5G फोन की कीमत बढ़ने के बीच कंपनियों ने पुराने 4G मॉडल को फिर से बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

2 hours ago

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? TCS समेत इन शेयरों पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 188 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,435 के स्तर पर बंद हुआ. पश्चिम एशिया में तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित रही.

2 hours ago

बैंक ऑफ अमेरिका का जियो क्रेडिट पर बड़ा दांव, ₹18,268 करोड़ में खरीदेगा 49.9% हिस्सेदारी

इस निवेश से जियो क्रेडिट को अपने लेंडिंग कारोबार और विभिन्न क्रेडिट प्रोडक्ट्स के विस्तार के लिए लंबी अवधि की पूंजी मिलेगी.

2 hours ago

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

18 hours ago