✕

होम / बिजनेस / Ratan Tata की इस कंपनी को Aurum ने 95% कम कीमत में खरीदा!

Ratan Tata की इस कंपनी को Aurum ने 95% कम कीमत में खरीदा!

अधिग्रहण से पहले NestAway की टीम का हिस्सा रह चुके HelloWorld के फाउंडर्स जीतेन्द्र जगदेव और इस्माइल खान ही NestAway की अध्यक्षता करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Aurum Proptech लिमिटेड द्वारा 95% कम कीमत में रतन टाटा के समर्थन वाली Proptech स्टार्टअप कंपनी NestAway Technologies प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है. Aurum ने एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान यह जानकारी साझा की है. 

कीमत में कैसे हुई 95% की कटौती?
Aurum ने बताया कि उसने NestAway का अधिग्रहण मात्र 90 करोड़ रुपयों में पूरा कर लिया है. कोविड महामारी से पहले 2019 में NestAway की वैल्यूएशन लगभग 1800 करोड़ रुपये हुआ करती थी. इसका मतलब यह हुआ कि Aurum ने कोविड से पहले मौजूद कंपनी की कीमत में 95% की कटौती के साथ यह अधिग्रहण पूरा किया है. एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि NestAway को मजबूती प्रदान करने के लिए Aurum द्वारा कंपनी में 30 करोड़ अतिरिक्त रूपए भी लगाए जाएंगे. 

अब कौन संभालेगा NestAway?
जून 2022 में Aurum PropTech ने HelloWorld का अधिग्रहण पूरा किया था. HelloWorld, Nestaway द्वारा बनाया गया  ही एक को-लिविंग स्पेस ऑपरेटर प्लेटफार्म था. को-लिविंग ऑपरेटर एक बिल्डिंग को किराए पर लेकर उस बिल्डिंग में मौजूद विभिन्न क्षेत्रों को सामान्य इस्तेमाल के क्षेत्रों के रूप में कन्वर्ट करते हैं. एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि एक साल में HelloWorld के ऑपरेशंस पर सफल रूप से नियंत्रण प्राप्त करने के बाद Aurum PropTech ने रणनीति बनाकर NestAway का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. अधिग्रहण से पहले NestAway की टीम का हिस्सा रह चुके HelloWorld के फाउंडर्स जीतेन्द्र जगदेव और इस्माइल खान ही अधिग्रहण के बाद NestAway की अध्यक्षता करेंगे.

कोविड-19 से हुआ नुकसान
इसका मतलब यह भी है कि NestAway के फाउंडर्स अमरेंद्र साहू, दीपक धर और स्मृति परिदा को अधिग्रहण के बाद कंपनी छोड़नी होगी. कोविड-19 के दौरान NestAway के बिजनेस में कमी देखने को मिली थी. लॉकडाउन, प्रवास और वर्क फ्रॉम होम की वजह से लोग किराए के घरों को छोड़कर अपने-अपने घरों को लौटने लगे और इसे भी NestAway के बिजनेस में कमी का एक महत्त्वपूर्ण कारण माना जा सकता है. 

NestAway हुआ करता था इतना बड़ा प्लेटफॉर्म
NestAway की शुरुआत साल 2015 में की गई थी और इस प्लेटफॉर्म ने टाइगर ग्लोबल और UC-RNT फंड जैसे प्रमुख इन्वेस्टर्स से 900 करोड़ रूपए इकट्ठा किए थे. कोविड-19 से पहले NestAway पर लगभग 50,000 प्रॉपर्टीज फीचर की गयी थीं और इसकी सालाना कमाई लगभग 100 करोड़ रुपये हुआ करती थी. अब इस प्लेटफार्म पर फीचर्ड प्रॉपर्टीज की संख्या घटकर मात्र 18,000 रह गई है और कंपनी की सालाना कमाई भी कम होकर मात्र 30 करोड़ रुपये रह गई है. 
 
यह भी पढ़ें: गो फर्स्‍ट ने बताया कैसे करेगी रिवाइवल, किन रूटों पर शुरू होगी सर्विस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

19 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago