✕

होम / बिजनेस /  'Made In India' होंगे Rare Earth Metals: भारत ने बनाया आत्मनिर्भरता का रोडमैप

 'Made in India' होंगे Rare Earth Metals: भारत ने बनाया आत्मनिर्भरता का रोडमैप

सरकार की नई रणनीति भारत को उपभोक्ता से उत्पादक और निर्यातक में बदल सकती है, जो देश की आर्थिक और रणनीतिक शक्ति को नई ऊंचाई देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रेयर अर्थ मेटल \/मटेरियल (Rare Earth Materials) पर चीन की पकड़ अब भारत के लिए चेतावनी नहीं, बल्कि एक सुनहरा अवसर बन गई है. दुनिया की टेक्नोलॉजी और रक्षा आपूर्ति श्रृंखला पर नियंत्रण करने की चीन की रणनीति के जवाब में भारत ने अब आक्रामक और दूरदर्शी योजना के साथ मोर्चा संभाल लिया है. चीन जिस जाल में दुनिया को फंसाना चाहता है, अब भारत भी आत्मनिर्भरता और मजबूत तैयारी के साथ उसी जाल को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रहा है. तो चलिए जानते हैं क्या है रेयर अर्थ मटेरियल को लेकर सरकार की तैयारी?

भारत का आत्मनिर्भरता का मास्टरप्लान

मंगलवार को केंद्र सरकार ने रेयर अर्थ मटेरियल के उत्पादन की इस दिशा में एक अहम कदम उठाया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मुद्दे पर एक उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयीय बैठक हुई, जिसमें भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी और कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी शामिल हुए. बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि भारत अब केवल खनन (Mining) नहीं, बल्कि रिसर्च, प्रोसेसिंग और उपयोग तक की पूरी वैल्यू चेन अपने देश में विकसित करेगा. इस बैठक में भारी उद्योग, इस्पात, खान, वाणिज्य, उद्योग मंत्रालय और परमाणु ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्र के लिए आवश्यक Rare Earth Elements (REEs) में भारत को आत्मनिर्भर बनाना है.

मिशन ‘National Critical Mineral’ की रफ्तार तेज

बैठक में National Critical Mineral Mission (NCMM) को लागू करने पर जोर दिया गया. यह मिशन भारत को रणनीतिक खनिज संसाधनों में आत्मनिर्भर बनाएगा और वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति दिलाएगा. मंत्रियों ने कहा कि सरकार अब मल्टी-मिनिस्ट्री कोऑर्डिनेशन के जरिए खनन से लेकर अंतिम उत्पाद निर्माण तक हर कड़ी को मजबूत करेगी.

देश में ही बनेगी पूरी सप्लाई चेन

कोयला और खान मंत्री किशन रेड्डी ने साफ कहा कि भारत सरकार अब माइनिंग, रिफाइनिंग, मैग्नेट निर्माण और अंतिम उपयोग तक की पूरी सप्लाई चेन भारत में ही खड़ी करेगी. यह पहल भारत को चीन के विकल्प के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित कर सकती है,  खासतौर पर तब, जब चीन की मंशाओं पर विश्व का भरोसा डगमगाने लगा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के साथ REEs पर होने वाली बातचीत को जानबूझकर टाल रहा है. भारत के करीब 50 प्रतिनिधियों को वीजा तो दे दिया गया, लेकिन अब तक बैठक की तारीख नहीं तय हुई है. इससे यह साफ होता है कि चीन भारत की प्रगति को धीमा करना चाहता है.

कहां होता है रेयर अर्थ मटेरियल का इस्तेमाल?

रेयर अर्थ मटेरियल का उपयोग कई अत्याधुनिक तकनीकों में होता है, जैसे:

- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) की मोटर और बैटरियों में
- पावर स्टीयरिंग सिस्टम
- रक्षा और सैटेलाइट टेक्नोलॉजी
- विंड टर्बाइंस और सोलर पैनल
- Neodymium-Iron-Boron (NdFeB) मैग्नेट्स का उपयोग EV मोटर्स और अन्य ऑटोमोटिव उपकरणों में

इनकी लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए भारत अब इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है.

भारत बनेगा निर्माता और निर्यातक

रेयर अर्थ मटेरियल पर भारत का यह आत्मनिर्भरता अभियान केवल चीन की रणनीति का जवाब नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीकी क्रांति में भारत की निर्णायक भागीदारी का संकेत भी है. आने वाले वर्षों में भारत न केवल इन तत्वों का उपभोक्ता रहेगा, बल्कि एक उत्पादक और वैश्विक निर्यातक के रूप में भी उभरेगा. यह कदम न सिर्फ आर्थिक बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago