होम / बिजनेस / Akasa Air Booking Open: इन शहरों के बीच राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइंस की पहली उड़ान

Akasa Air Booking Open: इन शहरों के बीच राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयरलाइंस की पहली उड़ान

अकासा एयर ब्रांड नाम से एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (SNV Aviation Pvt. Ltd.) भारतीय विमानन सेक्टर में उतर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः शेयर ब्रोकर राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइंस कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) ने अपनी पहली उड़ान के लिए बुकिंग करनी शुरू कर दी है. 7 अगस्त से कंपनी की पहली फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के जरिए शुरू होगी. इसके लिए कंपनी ने मुंबई-अहमदाबाद रूट का चयन किया है.  वहीं 13 अगस्त से कंपनी बेंगलूरु-कोच्चि रूट पर अपनी दूसरी उड़ान को शुरू करेगी. 

हर सप्ताह उड़ेंगी 28 उड़ानें

कंपनी ने कहा है कि वो दोनों रूट्स पर साप्ताहिक तौर 28-28 उड़ानों का संचालन करेगी. अकासा एयर ब्रांड नाम से एसएनवी एविएशन प्राइवेट लिमिटेड (SNV Aviation Pvt. Ltd.) भारतीय विमानन सेक्टर में उतर रही है. शुरुआती दौर में अकासा एयर की उड़ानें मेट्रो शहरों से टियर-2 एवं टियर-3 शहरों के लिए होगी.

यह एक बजट एयरलाइन होगी. बोइंग ने एक मैक्स विमान की डिलीवरी की है और दूसरे की डिलीवरी इस महीने के अंत में होने वाली है. अकासा एयर के को-फाउंडर और सीईओ प्रवीण अय्यर ने कहा, "हम मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ नए बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ परिचालन शुरू करते हैं." उन्होंने कहा, "हम अपने नेटवर्क को फेजवाइज बढ़ाएंगे. अधिक शहरों को कनेक्ट करेंगे."

वेबसाइट या फिर ऐप से टिकट बुक करने की सुविधा

कोई भी यात्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट  akasaair.com या फिर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप से टिकट बुक कर सकता है. अकासा एयरलाइन को कमर्शियल फ्लाइट शुरू करने के लिए अगस्त, 2021 में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से एनओसी मिला था. आकासा एयरलाइन ने कुल 72 विमानों का ऑर्डर दिया है जिनमें से 18 विमानों की डिलीवरी मार्च, 2023 तक होनी है. इसके बाद अगले चार वर्षों के दौरान बाकी 54 विमानों की आपूर्ति मिलेगी. 

VIDEO: इन 8 'खतरनाक ऐप्स' को Android फोन से तुरंत करें डिलीट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

14 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

3 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

14 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.