✕

होम / बिजनेस / HCL सॉफ्टवेयर से जुड़े राजेश धीमान, भारत और दक्षिण एशिया के बने एरिया वाइस प्रेसिडेंट

HCL सॉफ्टवेयर से जुड़े राजेश धीमान, भारत और दक्षिण एशिया के बने एरिया वाइस प्रेसिडेंट

राजेश धीमान टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपने व्यापक नेतृत्व अनुभव के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने थॉटस्पॉट, नेटऐप, और डेल ईएमसी जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

HCL Software ने राजेश धीमान को इंडिया और साउथ एशिया के लिए एरिया वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया है, जो कंपनी के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देने की रणनीति में एक बड़ा कदम है. इस भूमिका में, राजेश फार्मास्युटिकल्स, टेलीकॉम, ऑटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और आईटी/आईटीईएस जैसे प्रमुख सेक्टर्स में एंटरप्राइज बिजनेस का नेतृत्व करेंगे.

राजेश धीमान के पास टेक्नोलॉजी सेक्टर में काफी अनुभव है और उन्होंने ThoughtSpot, NetApp और Dell EMC जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. ThoughtSpot में, उन्होंने भारत और ASEAN में ऑपरेशंस की शुरुआत और विस्तार किया, जबकि NetApp में, उन्होंने ग्लोबल SI बिजनेस को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और Fortune 500 कंपनियों तक इसका विस्तार किया.

राजेश धीमान को टीम बनाने और स्थायी बिजनेस ग्रोथ हासिल करने की क्षमता के लिए उन्हें पहचाना जाता है, इसी के चलते HCL Software में उनकी नियुक्ति कंपनी की भारत में डिजिटल इकोनॉमी में बढ़ती उपस्थिति को और मजबूत करेगी. अपने नए रोल में वे फील्ड एंगेजमेंट, गो-टू-मार्केट स्ट्रेटेजीज़ और कस्टमर रिलेशन्स को अलग-अलग सेक्टर्स में लीड करेंगे.

राजेश धीमान ने इस मौके पर कहा कि भारत अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, और HCL Software इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है. मैं इनोवेशन को बढ़ावा देने, ग्राहक एंगेजमेंट को मजबूत करने, और प्रमुख सेक्टर्स में हमारे ब्रांड की उपस्थिति को बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं.

HCL Software, HCL Technologies का एक अहम हिस्सा है, जो डिजिटल, बिजनेस एप्लिकेशन, सिक्योरिटी, डेटा और AI, और ऑटोमेशन में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी का भारत पर बढ़ता ध्यान इसके ग्राहकों को वैल्यू देने और ग्रोथ को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

21 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

7 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago