✕

होम / बिजनेस / राजस्थान को मिलेगा शुद्ध जल: L&T को मिला दो बड़े प्रोजेक्ट्स का अनुबंध

राजस्थान को मिलेगा शुद्ध जल: L&T को मिला दो बड़े प्रोजेक्ट्स का अनुबंध

L&T ने राजस्थान के झुंझुनू और अजमेर जिलों में ग्रामीण जल आपूर्ति और पुनर्वास परियोजनाओं के लिए EPC अनुबंध हासिल किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

राजस्थान की जल आपूर्ति अवसंरचना को मजबूती देने के लिए लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की वाटर एंड एफ्लुएंट ट्रीटमेंट (WET) शाखा को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), राजस्थान से दो महत्वपूर्ण EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) परियोजनाओं का ठेका मिला है. इससे कंपनी की राज्य में कार्य निष्पादन क्षमता को और अधिक मजबूती मिली है. आइए इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

झुंझुनूं जिले की 285 ग्राम पंचायतों को मिलेगा शुद्ध जल

एलएंडटी को ‘राजस्थान ग्रामीण जल आपूर्ति और फ्लोरोसिस उन्मूलन परियोजना– चरण 2, पैकेज-1’ के अंतर्गत एक बड़ा अनुबंध प्राप्त हुआ है. इस परियोजना का उद्देश्य झुंझुनूं जिले के 285 गांवों और सुरजगढ़ एवं उदयपुरवाटी कस्बों में पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. यह क्षेत्र भूजल प्रदूषण और जल की कमी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं.

इस परियोजना के तहत 5,251 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन, 38 ग्राउंड लेवल सर्विस रिज़र्वॉयर (GLSR) जिनकी कुल क्षमता 40 मिलियन लीटर होगी, 132 ओवरहेड सर्विस रिजर्वॉयर (OHSR) जिनकी कुल क्षमता 25 मिलियन लीटर होगी, और 20 पंप हाउसों की आपूर्ति व स्थापना का कार्य शामिल है.

अजमेर जिले के केकड़ी-सरवर क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था का पुनर्निर्माण

एलएंडटी को अजमेर जिले के केकड़ी-सरवर क्षेत्र में जल आपूर्ति प्रणाली को सुदृढ़ और पुनर्वासित करने का कार्य भी सौंपा गया है. इस परियोजना में 43 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन पाइपलाइन बिछाना शामिल है, जिसमें इलेक्ट्रोमैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, ऑटोमेशन और SCADA सिस्टम की स्थापना भी की जाएगी.

10 वर्षों तक संचालन और अनुरक्षण का जिम्मा

दोनों परियोजनाओं में एक साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि के साथ-साथ 10 वर्षों तक संचालन और संपूर्ण अनुरक्षण (O&M) की जिम्मेदारी भी एलएंडटी को सौंपी गई है. कंपनी ने एक बयान में कहा, "ये दोहराए गए ऑर्डर PHED द्वारा हम पर जताए गए विश्वास का प्रमाण हैं और यह दिखाते हैं कि हम जटिल और प्रभावशाली जल परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम हैं." एलएंडटी का राजस्थान में पहले से ही व्यापक अनुभव है, जहां कंपनी अब तक 24 जल आपूर्ति परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी कर चुकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

30 minutes ago