✕

होम / बिजनेस / Apple जैसी टेक्नोलॉजी यूज करेगा रेलवे, अब रेल हादसों पर लगेगी रोक!

Apple जैसी टेक्नोलॉजी यूज करेगा रेलवे, अब रेल हादसों पर लगेगी रोक!

भारतीय रेलवे एक नई टेक्नोलॉजी को पेश करने जा रही है. इसके जरिए ट्रेन हादसों को रोकने में मदद मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रेल दुर्घनाओं को रोकने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) एक खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल Apple अपने लेटेस्ट iPhone में करता है. इस टेक्नोलॉजी का नाम LiDAR है. इस लाइट डिटेक्टिंग एंड रेंजिंग (LiDAR) टेक्नोलॉजी के बाद ट्रेन को पटरियों से उतरने से रोका जा सकेगा. साथ ही अगर पटरी में कोई खराबी हुई या फिर किसी ने जानबूझकर ट्रेन की पटरियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो उसे समय पर पकड़ा जा सकेगा. तो आइए आपको इस टेक्नोलॉजी के बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

ऐसे काम करेगी रेलवे की LiDAR टेक्नोलॉजी

LiDAR टेक्नोलॉजी की मदद से पटरियों पर फ्रैक्चर, फॉल्ट और गायब सेक्शन का पता लगाया जा सकेगा. इस टेक्नोलॉजी में कई तरह के सेंसर यूज किये जाते हैं. इन सेंसर की मदद से रेलवे ट्रैक के 3D मॉडल बनाए जाते हैं. इस टेक्नोलॉजी में पटरियों की मैपिंग की जाकी जाती है. साथ ही पटरी की सेफ्टी और दूरी मापने के लिए लेजर बीम का यूज किया जाता है. इस टेक्नोलॉजी से ट्रैक की रियल टाइम जानकारी मिलती है. इसमें सेंसर को चलती ट्रेनों और नेटवर्क के साथ उचित लोकेशन पर लगयाा जाएगा. इससे ट्रेन दुर्घटनाओं का पता लगाया जा सकेगा.

इतने महीनों में पूरा होगा काम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LiDAR टेक्नोलॉजी को 1,000 ट्रेनों में लगाया जाएगा. साथ ही 1,500 किलोमीटर ट्रैक को कवर किया जाएगा. LiDAR सिस्टम लगाने का काम 18 से 24 महीने में पूरा किया जाएगा. मौजूदा वक्त में पटरियों की देखरेक का काम मैन्युअल तरीके से किया जाता है, जिसकी वजह से सही समय पर ट्रेन परटियों के खराब होने की जानकारी नहीं मिलती हैं, जो ट्रेन हादसे की वजह बनती है.

सही समय पर मिलेगी ट्रैक में खामियों की जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दावा है कि LiDAR सिस्टम से ट्रैक की खामियों का सही समय पर पता लगाया जा सकेगा. LiDAR सिस्टम के साथ रेलवे कई अन्य हाईटेक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसके तहत ट्रेन कोच और इंजन में 75 लाख रुपये के एआई बेस्ड सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इसके लिए 15,000 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

17 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

19 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

20 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

20 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

20 hours ago

बड़ी खबरें