होम / बिजनेस / बिना प्लानिंग के इन रूट्स पर उतारीं Vande Bharat, अब रेलवे करेगा ये बदलाव!

बिना प्लानिंग के इन रूट्स पर उतारीं Vande Bharat, अब रेलवे करेगा ये बदलाव!

भोपाल-इंदौर जैसे रूट्स पर Vande Bharat Express का किराया काफी ज्यादा है, जिसे अब कम किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बिना प्लानिंग के जब कोई काम किया जाता है, तो उसके परिणाम उम्मीद के अनुरूप नहीं होते. वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को लेकर भी कुछ यही कहा जा सकता है. हाल ही में रेलवे ने इंदौर-भोपाल जैसे छोटे रूट्स के लिए कुछ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. इसके लिए PM नरेंद्र मोदी खुद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आए थे. लेकिन इन छोटे रूट्स वाली वंदे भारत को उम्मीद के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं. लिहाजा, अब रेलवे अपनी रणनीति मब बदलाव करने को मजबूर हो गया है. 

रेलवे को हो रहा नुकसान
अब रेलवे कम दूरी वाली कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों का किराया कम करने पर विचार कर रहा है. दरअसल, कुछ वंदे भारत ट्रेनों की सीटें पूरी तरह से भर नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से रेलवे को नुकसान हो रहा है. इसलिए अब इन ट्रेनों का किराया कम करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को आकर्षित किया जा सके. रेलवे द्वारा छोटे रूट्स वाली कुछ वंदे भारत ट्रेनों के किराए की समीक्षा की जा रही है. एक्सपर्ट्स इंदौर-भोपाल, भोपाल-जबलपुर जैसे मार्गों पर वंदे भारत की घोषणा के साथ ही इनके सफल होने पर संदेह जाहिर कर रहे थे, क्योंकि ट्रेनों का किराया काफी ज्यादा है. 

किराए में इतना है अंतर
भोपाल से इंदौर के बीच सड़क मार्ग से काफी अच्छी कनेक्टिविटी है. इस रूट पर कई प्राइवेट बस ऑपरेटरों की बसें चलती हैं, जिनमें AC और नॉन AC बसें शामिल हैं. अधिकांश AC बसों का किराया 500 रुपए के अंदर है, जबकि इस रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया इससे काफी ज्यादा. इस वजह से इस ट्रेन की सभी सीटें बुक नहीं हो रही हैं. यदि रेलवे ने किराए को लेकर थोड़ा शोध किया होता, तो रणनीति बदलने की जरूरत ही नहीं पड़ती. इंदौर-भोपाल वंदे भारत करीब 3 घंटे में अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचती है. जून में इस ट्रेन में केवल 29 फीसदी सीटें ही भरी थीं. अभी इसका AC चेयर कार का किराया 950 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1525 रुपए है.

आधी ही सीटें हो रहीं बुक
इसी तरह, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें भी पूरी नहीं भर पा रही हैं. ये ट्रेन अपनी यात्रा पूरी करने में 4.5 घंटे का समय लेती है. किराए की बात करें, तो भोपाल से जबलपुर तक एसी चेयर की टिकट 1,055 रुपए है, जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर के लिए 1,880 रुपए चुकाने होते हैं. हालांकि वापसी में इसका किराया अलग है. AC चेयरकार का टिकट 955 और एक्जीक्यूटिव चेयरकार का 1790 रुपए है. वहीं, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की करीब 55 फीसदी सीटें ही भर पा रही हैं. इसका एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,045 रुपए और AC चेयर कार का किराया 1,075 रुपए रखा गया है. अब रेलवे इन रूट्स की वंदे भारत का किराया कम करने पर विचार कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago