✕

होम / बिजनेस / अब शेयर बाजार पर महाभारत के आसार, राहुल के आरोपों से क्या प्रभावित होगी चाल? 

अब शेयर बाजार पर महाभारत के आसार, राहुल के आरोपों से क्या प्रभावित होगी चाल? 

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले PM मोदी और अमित शाह ने शेयर बाजार पर जो कुछ कहा था, उस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस और भाजपा अब शेयर बाजार को लेकर आमने-सामने आ गए हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन यानी 4 जून को आई गिरावट पर राहुल गांधी ने सवाल उठाया है. उन्होंने इसकी जेपीसी जांच की मांग करते हुए पूछा है कि क्या लोगों को निवेश पर सलाह देना प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का काम है? रायबरेली और वायनाड सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस लीडर ने कहा कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर बयान दिया. वहीं, भाजपा नेता पीयूष गोयल ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल लोकसभा चुनाव में मिली हार से उबर नहीं पाए हैं. वह निवेशकों को गुमराह करने की साजिश कर रहे हैं.

घोटाले की है आशंका
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो-चार बार कहा कि शेयर बाजार तेजी से बढ़ने जा रहा है. उनके इस मैसेज को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह ने भी आगे बढ़ाया. राहुल ने शेयर बाजार में संभावित घोटाले की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि अमित शाह ने कहा कि 4 चार जून से पहले शेयर खरीदें. प्रधानमंत्री मोदी ने भी यही कहा. 28 मई को उन्होंने फिर से इसे दोहराया. इसके बाद 3 जून को शेयर बाजार ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 4 जून को उसमें भूचाल आ गया. राहुल गांधी ने जिस तरह से सवाल उठाए हैं, उससे यह साफ़ है कि इस मामले पर आगे भी घमासान होगा. यह भी देखने वाली बात होगी कि क्या इससे बाजार की चाल प्रभावित होती है.

अडानी से बड़ा है मुद्दा
संयुक्‍त जांच समिति (जेपीसी) जांच की मांग करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं के पास जानकारी थी कि उन्हें पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला है. वे जानते थे की 3-4 जून को क्या होने वाला है... 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. जबकि हजारों-लाखों करोड़ का चुने हुए लोगों को फायदा हुआ है. हम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, एग्जिट पोल करने वालों के साथ-साथ विदेशी निवेशक पर जांच चाहते हैं. राहुल ने कहा कि यह अडानी मुद्दे से कहीं ज्‍यादा व्‍यापक मुद्दा है. यह सीधे प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से जुड़ा है जो वास्तविक चुनाव परिणामों के डेटा से अवगत होते हैं, जिनके पास आईबी रिपोर्ट होती हैं, जिनके पास अपना डेटा होता है. वे खुदरा निवेशकों को शेयर खरीदने की सलाह कैसे दे सकते हैं? 

BJP ने दिया जवाब 
उधर, राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में भाजपा नेता पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल निवेशकों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर काम कर रहे हैं. देश का बाजार पूंजीकरण UPA सरकार में 67 लाख करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपए हो चुका है. इससे घरेलू, खुदरा निवेशकों को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि म्यूच्यूअल फंड उद्योग का आकार 2014 में 10 लाख करोड़ था, जो अब 56 लाख करोड़ रुपए हो चुका है. गोयल ने कहा कि एग्जिट पोल के बाद विदेशी निवेशकों ने ऊंचे भाव पर शेयर खरीदे, जबकि भारतीय निवेशकों ने शेयर बेचकर मुनाफा कमाया. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी जिस 30 लाख करोड़ रुपए की बात कर रहे हैं, वो मूल्यांकन के संबंधित है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

14 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

2 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

14 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

5 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

6 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

16 hours ago