होम / बिजनेस / क्या पूरा होगा PM Modi का ये सपना, Raghuram Rajan ने तो जता दिया संशय?

क्या पूरा होगा PM Modi का ये सपना, Raghuram Rajan ने तो जता दिया संशय?

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को मोदी सरकार (Modi Government) की नीतियों का आलोचक माना जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ रही है और पिछले कुछ वक्त में उसने सभी को आकर्षित किया है. ऐसे में भारत के आने वाले कुछ सालों में विकासशील देशों की जमात से निकलकर विकसित देशों की लिस्ट में शामिल की उम्मीद लगाई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है और इस सपने को हकीकत में तब्दील करने के लिए उन्होंने कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं. हालांकि, आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Former RBI Governor Raghuram Rajan) को लगता है कि ये सपना शायद ही पूरा हो पाए.

बस इतना हो सकता है हासिल
आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को मोदी सरकार (Modi Government) की नीतियों का आलोचक माना जाता है. उनका कहना है कि मौजूदा ग्रोथ रेट के साथ भारत का 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना मुश्किल होगा. राजन ने कहा कि भारत की पर-कैपिटा इनकम फिलहाल करीब 2500 डॉलर है. यदि हम इसी दर से आगे बढ़ते रहे, तो भारत का 2047 तक विकसित देश बनना मुश्किल है. हां, ज्यादा से ज्यादा हम लोअर मिडिल से लेकर मॉडरेट मिडिल इनकम ग्रुप में पहुंच सकते हैं. बता दें कि वह कई बार सरकार की नीतियों पर सवाल उठा चुके हैं.  

कुछ हिस्से विकसित देशों जैसे
एक पॉडकास्ट में पूर्व RBI गवर्नर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के कुछ हिस्से विकसित देशों की तरह हैं. जैसे कि नोएडा और गुड़गांव के लोग फर्स्ट-वर्ल्ड इकॉनमी में काम कर रहे हैं. 2016 की नोटबंदी से जुड़े सवाल पर रघुराम राजन ने कहा कि PMO (Prime Minister Office) ने उनसे पूछा था कि नोटबंदी की योजना काम करेगी या नहीं. इस पर मैंने और मेरी टीम ने इस फैसले के अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं के बारे में बताया था. साथ ही सरकारी अधिकारियों को इस फैसले से बचने का संकेत भी दिया था.

क्या है PM Modi की योजना?
PM मोदी 2047 तक भारत को विकसित देश के रूप में देखना चाहते हैं और इस संबंध में उनकी सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट भी पेश किया है. विकसित भारत@2047 का उद्देश्य आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. फिलहाल, यह 3.7 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ दुनिया का पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. वहीं, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसएंडपी का मानना है कि अगले 7 सालों में ही भारत की नॉमिनल GDP 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. ऐसे में 2030 तक भारत, जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

10 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago