✕

होम / बिजनेस / रघुराम राजन ने बताई वो सबसे बड़ी गलती, जो Bharat को नहीं करनी चाहिए

रघुराम राजन ने बताई वो सबसे बड़ी गलती, जो Bharat को नहीं करनी चाहिए

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर का मानना है कि भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था के बारे में हो रहे प्रचार पर विश्वास नहीं करना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अर्थव्यवस्था (Indian Economy) को लेकर हर तरफ से पॉजिटिव खबरें सामने आ रही हैं. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है. इस बीच, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत अपनी मजबूत आर्थिक वृद्धि को लेकर बनाए जा रहे माहौल पर विश्वास करके एक बड़ी गलती कर रहा है. 

पहले ये करना जरूरी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व RBI गवर्नर ने कहा कि भारत को अपनी क्षमता को पूरा करने के लिए अभी महत्वपूर्ण संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने की जरूरत है. ऐसे में भारत अपनी मजबूत आर्थिक वृद्धि के बारे में "प्रचार" पर विश्वास करके बड़ी गलती कर रहा है. रघुराम राजन ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती वर्कफोर्स की शिक्षा और कौशल में सुधार करना होगा. इसे ठीक किए बिना, भारत को अपनी युवा आबादी के लाभों को हासिल करने के लिए संघर्ष करना होगा.  

ये भी पढ़ें - भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए Good News, इस ग्लोबल एजेंसी ने ग्रोथ रेट में की बढ़ोतरी

नेता यही तो चाहते हैं
राजन ने कहा कि भारत द्वारा की जा सकने वाली सबसे बड़ी गलती ऐसे प्रचार पर विश्वास करना है. प्रचार को वास्तविक बनाने के लिए हमें अभी कई और साल कड़ी मेहनत करनी होगी. इस प्रचार पर विश्वास करना कुछ ऐसा है, जैसे नेता चाहते हैं कि आप विश्वास करें. क्योंकि वे चाहते हैं कि आप यह विश्वास करें कि हम लक्ष्य तक पहुंच चुके हैं, लेकिन ऐसा नहीं है और ये एक गंभीर गलती होगी. गौरतलब है कि तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर सभी उम्मीदों को पार करते हुए 8.4 प्रतिशत रही है.

इस लक्ष्य को किया खारिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को खारिज करते हुए, पूर्व RBI बॉस ने कहा कि उस लक्ष्य की बात करना बकवास है. अगर आपके बहुत सारे बच्चे हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त नहीं करते हैं और ड्रॉप-आउट दर ज्यादा है. राजन ने कहा - हमारे पास एक बढ़ता हुआ कार्यबल यानी वर्कफोर्स है, लेकिन यह तभी फायदा देगा जब अभी अच्छी नौकरियों में कार्यरत हों. उन्होंने कहा कि भारत को सबसे पहले कार्यबल को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के योग्य बनाना होगा और मौजूद कार्यबल के लिए नौकरियां उत्पन्न करनी होंगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.