✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार की वापसी पर किन सेक्टर्स में आएगी सबसे ज्यादा रौनक? मिल गया जवाब

मोदी सरकार की वापसी पर किन सेक्टर्स में आएगी सबसे ज्यादा रौनक? मिल गया जवाब

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन ने मोदी सरकार की वापसी को लेकर बहुत कुछ कहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2024) 4 जून को आएंगे. अब तक के अनुमानों से मोदी सरकार की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल भी मोदी सरकार की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सरकार बनाने की 99% उम्मीद है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं होता, तो शेयर मार्केट (Stock Market) में बड़ी गिरावट आएगी. 

पहले से ज्यादा होगा काम
रामदेव अग्रवाल ने यह भी बताया कि मोदी 3.0 में कौनसे सेक्टर सबसे ज्यादा फोकस में रहेंगे. अग्रवाल ने कहा कि मोदी की वापसी पर रक्षा, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर, रेलवे और कैपिटल गुड्स जैसे क्षेत्रों में काफी एक्शन देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही ऑटो, होटल्स और एयरलाइंस कंपनियों के शेयरों के भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन ने कहा कि ड‍िफेंस, इंफ्रा, रेलवे और कैप‍िटल गुड्स ऐसे क्षेत्र हैं, जिन पर सरकार ने काफी पैसा लगाया है. लिहाजा, इसकी पूरी संभावना है कि अगर सत्तारूढ़ सरकार बनी रही, तो इन सेक्टर्स में पहले से ज्यादा काम होगा.

बाजार को लेकर न्यूट्रल रहें 
अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, तो बाजार में अस्थिरता आ सकती है. उस स्थिति में गिरावट काफी तेज होगी. उन्होंने कहा कि अगर किसी वजह से भाजपानीत NDA को बहुमत नहीं मिलता है तो यह बाजार के लिए बहुत खराब होगा. इसकी वजह यह है कि मौजूदा पॉलिसी जारी रहने को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. उनका यह भी मानना है कि चुनावी नतीजे चाहे जो रहें, निवेशकों को बाजार को लेकर न्यूट्रल रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा - मेरे कहने का मतलब यह नहीं है कि आपको बाजार से पैसे निकाल लेने चाहिए. मेरा कहना यह है कि अगर आपने 80% निवेश किया है, तो फिलहाल उसे बढ़ाकर 90% करने की जरूरत नहीं है.

इस बारे में बनी आम राय 
ब्रोकरेज फर्में लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर अलग-अलग अनुमान लगा रही हैं. उनका मानना है कि चुनाव परिणामों का मार्केट पर अलग-अलग तरह से असर पड़ेगा. हालांकि, इस बात को लेकर आम राय दिख रही है कि यदि BJP तीसरी बार सरकार बनाने में नाकाम रहती है, तो मार्केट में काफी ज्यादा बिकवाली देखने को मिलेगी. गौरतलब है कि 2004 के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद निफ्टी 50 इंडेक्स में केवल दो सत्रों में 17 प्रतिशत की गिरावट आई थी. उस समय BJP के नेतृत्व वाला एनडीए कांग्रेस की अगुआई वाले UPA से हार गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

8 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

9 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

9 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

4 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.