होम / बिजनेस / Q4 Results: SBI के प्रॉफिट में आया उछाल, अब Investors को मिलेगा ये तोहफा  

Q4 Results: SBI के प्रॉफिट में आया उछाल, अब Investors को मिलेगा ये तोहफा  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं. बैंक के प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मुनाफे यानी प्रॉफिट में जबरदस्त उछाल आया है. बैंक ने चौथी तिमाही (Q4) में 16,694.5 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है. एक साल पहले की समान अवधि में यह 9,113.5 करोड़ था. इस तरह SBI के प्रॉफिट में 83% का उछाल आया है. SBI ने मार्च 2023 तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि उसकी ब्याज से होने वाली आय (Interest Income) में इजाफा हुआ है. बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) Q4FY23 के दौरान 29.5% बढ़कर 40,392 करोड़ रुपए रही है. जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 31,197 करोड़ रुपए थी.

NPA में आई गिरावट
चौथी तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 24.87% बढ़कर 24,621 करोड़ रुपए रहा. साथ ही बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है. चौथी तिमाही में बैंक का ग्रॉस NPA 7.5 प्रतिशत गिरकर 90,927.8 करोड़ रुपए आ गया, जो इससे पिछली तिमाही में 98,347 करोड़ था. वहीं, तिमाही आधार पर बैंक का शुद्ध NPA 8.6 फीसदी घटकर 21,466.6 करोड़ रुपए रहा. यह इससे पिछली तिमाही में 23,484 करोड़ था. वहीं, एसबीआई का बैंक डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.19 फीसदी बढ़ा है.  

डिविडेंड का ऐलान
शानदार तिमाही नतीजों से उत्साहित SBI ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा देने की घोषणा भी कर दी है. बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 11.30 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देने की बात कही है. डिविडेंड का भुगतान 14 जून, 2023 को किया जाएगा. बता दें कि डिविडेंड एक तरह का पेमेंट है जो कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को करती है. दूसरे शब्दों में कहें तो हर कंपनी मुनाफा कमाने के लिए काम करती है. कई कंपनियां अपने मुनाफे में अपने शेयरहोल्डर्स को भी हिस्सेदारी मानती हैं, ऐसे में जब कोई कंपनी साल भर में कमाए गए अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स में बांटती है तो उसे ही डिविडेंड कहते हैं.

शेयरों में आएगा उछाल?
अच्छे तिमाही नतीजों के बाद यह माना जा रहा है कि SBI के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, आज बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. कारोबार की समाप्ति पर SBI का शेयर 1.70% की नरमी के साथ 576.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. वैसे, पिछले 5 दिनों में इसमें 0.33% की मामूली बढ़त भी देखने को मिली है. अब कल बैंक के शेयरों की चाल क्या रहती है ये देखने वाली बात होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

4 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

4 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

5 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

7 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह