होम / बिजनेस / LIC में निवेश करने वालों के 'अच्छे दिन', बीमा कंपनी ने दी ये खुशखबरी 

LIC में निवेश करने वालों के 'अच्छे दिन', बीमा कंपनी ने दी ये खुशखबरी 

बीमा कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी जिन लोगों ने LIC के शेयरों में निवेश किया था, अब उन्हें प्रति शेयर 3 रुपए का डिविडेंड मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. LIC अपने प्रॉफिट में आए उछाल का कुछ फायदा अपने इन्वेस्टर्स को भी देने वाली है. दरअसल, LIC ने अपने तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं और कंपनी ने प्रॉफिट में उछाल की बात कही है. एलआईसी का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में उसका मुनाफा करीब 6 गुना बढ़कर 13428 करोड़ रुपए रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2,371.5 करोड़ था. 

LIC ने किया डिविडेंड का ऐलान 
अब बात करते हैं उस खुशखबरी की, जो LIC ने अपने निवेशकों को सुनाई है. बीमा कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी जिन लोगों ने LIC के शेयरों में निवेश किया था, अब उन्हें प्रति शेयर 3 रुपए का डिविडेंड मिलेगा. LIC ने प्रॉफिट में जरूर उछाल आया है, लेकिन उसकी नेट प्रीमियम आय मार्च तिमाही में 8 फीसदी घटकर 1.31 लाख करोड़ रुपए रही. एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 1.43 लाख करोड़ था. इसी तरह, बीमा कंपनी की पहले साल की प्रीमियम आय 12% कम होकर 12811 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. जबकि एक साल पहले ये 14614 करोड़ रुपए थी. 

पहले भी दिया था डिविडेंड
पूरे वित्त वर्ष 2022-23 की बात करें, तो इस दौरान LIC का शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 35,997 करोड़ रुपए हो गया, जो 2021-22 में 4,125 करोड़ था. प्रॉफिट में आए जबरदस्त उछाल से खुश LIC ने इस खुशी को अपने निवेशकों के साथ बांटने का ऐलान किया है. कंपनी ने 31 मार्च, 2023 को खत्म हो रही तिमाही में प्रत्येक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 3 रुपए प्रति इक्विटी शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इससे पहले 25 अगस्त 2022 को भी LIC ने 1.50 रुपए डिविडेंड देने की घोषणा की थी. 

अडानी समूह में है निवेश
LIC को अडानी समूह की कंपनियों में निवेश को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अडानी के शेयरों में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद आए भूचाल के चलते LIC का निवेश भी खतरे में पड़ गया था. हालांकि, अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. समूह की कंपनियों के शेयरों में पिछले तीन सत्रों की तेजी से एलआईसी का निवेश मूल्य बढ़कर 44,670 करोड़ रुपए पहुंच गया है. 30 जनवरी को यह 30,122 करोड़ था. 27 जनवरी के मुकाबले अभी भी ये कम है, उस दौरान अडानी की कंपनियों में LIC का निवेश मूल्य 56,142 करोड़ रुपए था. एलआईसी का अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड में 9.12% हिस्सेदारी है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.