होम / बिजनेस / सिनेमाहॉल लौट रही भीड़ से खुश PVR बड़ा दांव खेलने की तैयारी में, ये है प्लान  

सिनेमाहॉल लौट रही भीड़ से खुश PVR बड़ा दांव खेलने की तैयारी में, ये है प्लान  

कोरोना महामारी की वजह से PVR जैसी कंपनियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि, अब स्थिति काफी हद तक सुधर गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मल्टीप्लेक्स चेन PVR सिनेमाज बड़े निवेश की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना चालू वित्तवर्ष 2022-23 में 100 नई स्क्रीन शुरू करने की है, जिसके लिए कंपनी 350 करोड़ रुपए खर्च करेगी. वहीं, कंपनी के कहना है कि PVR और आईनॉक्स लीजर का विलय अगले साल फरवरी 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद दोनों कंपनियां एक संयुक्त व्यवसाय के रूप में काम करेंगी.

इसलिए कंपनी ने लिए फैसला
कोरोना महामारी की वजह से PVR जैसी कंपनियों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है. हालांकि, अब स्थिति काफी हद तक सुधर गई है. ऐसे में PVR को उम्मीद है कि भविष्य में थियेटर आने वालों की संख्या में इजाफा होगा. इसकी के मद्देनजर उसने 100 नई स्क्रीन शुरू करने का फैसला लिया है. पीवीआर के मुख्य कार्यकारी गौतम दत्ता ने इस साल अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि ग्राहक सिनेमा के अनुभव का आनंद लेने के लिए वापस सिनेमाहॉल लौट रहे हैं. इसके अलावा खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ रही है, जो हमें विस्तार के लिए और आशावादी बनाती है.

इन शहरों पर होगा फोकस
दत्ता ने कंपनी की योजना के बारे में बताते हुए कहा कि विस्तार भौगोलिक क्षेत्रों के लिहाज से संतुलित होगा. उन्होंने कहा कि हमारी चालू वित्त वर्ष में 350 करोड़ रुपए के निवेश से 100 नई स्क्रीन खोलने की योजना है. इसके अलावा अगले दो-तीन वर्षों में भी ऐसा किया जाएगा. दत्ता ने बताया कि करीब 60 फीसदी नई स्क्रीन, उन शहरों में होंगी जहां कंपनी पहले से मौजूद है, जबकि बाकी स्क्रीन अन्य शहरों में खुलेंगी. कंपनी का राउरकेला, देहरादून, वापी, चेन्नई, कोयंबटूर, तिरुवनंतपुरम और अहमदाबाद में विस्तार करने का इरादा है.

शेयर बाजार में ऐसा है हाल
शेयर बाज़ार में PVR के प्रदर्शन की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक कंपनी का शेयर 83% की गिरावट के साथ 1,661.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक महीने में इसमें 8.44% नरमी देखने को मिली है. वहीं, एक साल में ये शेयर ने 4.11% का रिटर्न दिया है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यदि कोरोना महामारी नहीं आई होती तो आज PVR का शेयर 2000 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका होता.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago

NTPC का ₹12,000 करोड़ जुटाने का प्लान, NCD जारी करने के प्रस्ताव को बोर्ड की मंजूरी

कंपनी यह रकम नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी कर जुटाएगी. इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी लेना जरूरी होगा.

4 hours ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

7 hours ago


बड़ी खबरें

₹1,800 करोड़ का IPO लेकर आ रही Juniper Green Energy, 30 जुलाई से खुलेगा इश्यू, जानें पूरी डिटेल

IPO से जुटाई गई राशि में से ₹683.24 करोड़ का उपयोग कंपनी अपने कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए करेगी.

2 hours ago

TKIL Industries को Q1 FY27 में ₹1,475.40 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, इंजीनियरिंग और EPC कारोबार को मिली मजबूती

कंपनी ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग, ऊर्जा और संसाधन विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे निवेश और उसकी मजबूत इंजीनियरिंग क्षमता पर ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 hour ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

3 hours ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

7 hours ago

₹140 लाख करोड़ का ब्लैक बॉक्स: SEBI की खतरनाक अनदेखी

क्या इसकी कीमत खुदरा निवेशक चुका रहे हैं?

4 hours ago