होम / बिजनेस / फ्लॉप फिल्मों से PVR को हुआ नुकसान, MD ने कही ये बात

फ्लॉप फिल्मों से PVR को हुआ नुकसान, MD ने कही ये बात

PVR लिमिटेड को सितंबर तिमाही में 71.49 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. हालांकि, उसका ऑपरेशन्स रिवेन्यु बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फ्लॉप होतीं फिल्मों के चलते मल्टीप्लेक्स चेन चलाने वाली PVR लिमिटेड को सितंबर तिमाही में 71.49 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. हालांकि, ये आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी को हुए एकीकृत शुद्ध घाटे से कम है. इस अवधि में कंपनी को 153.27 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में इस बात की जानकारी दी है.

खर्च में भी हुआ इजाफा
वहीं, कंपनी का कुल ऑपरेशन्स रिवेन्यु समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 686.72 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 120.32 करोड़ रुपए था. पीवीआर लिमिटेड ने कहा कि बीती तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 813.33 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 460.68 करोड़ रुपए था. फिल्म दर्शकों की संख्या और टिकट की कीमतों में सीमित वृद्धि से पीवीआर का कारोबार प्रभावित हुआ है. कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि तिमाही में बॉलीवुड फिल्मों के निरंतर खराब प्रदर्शन ने उसे प्रभावित किया है. कई बड़ी फिल्में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाईं.  

MD ने जताई ये उम्मीद
पीवीआर के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Ajay Bijli ने कहा कि हमारा ध्यान दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक लाने पर है. फिल्मों के प्रति भारत के प्रेम को 'राष्ट्रीय सिनेमा दिवस' की अपार सफलता ने प्रदर्शित किया है. इस वर्ष आने वाले दमदार कंटेंट और हमारे द्वारा किए गए प्रयासों के चलते मुझे पूरा विश्वास है कि बिज़नेस फुल रिकवरी मोड में आ जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस साल हम PVR की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हम दर्शकों को वापस थियेटर्स लाने में कामयाब होंगे. बता दें कि 1,546 स्क्रीन वाली PVR और उसके प्रतिद्वंद्वी आईनॉक्स लीजर का विलय होने वाला है. हाल ही में इस विलय को शेयरधारकों की मंजूरी भी मिल गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

22 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago