होम / बिजनेस / Pune के रईस बिल्डर की मदद का जिन नेताओं पर लगा आरोप, वो खुद कितने हैं रईस? 

Pune के रईस बिल्डर की मदद का जिन नेताओं पर लगा आरोप, वो खुद कितने हैं रईस? 

पुणे में बिल्डर के नाबालिग बेटे की तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचल दिया था. अब तक आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पुणे में बीते दिनों हुए दर्दनाक कार हादसे (Pune Car Accident) में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक जो कुछ भी सामने आया है, उससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि किस तरह पूरा सिस्टम मशहूर बिल्डर विशाल अग्रवाल के नाबालिग बेटे को बचाने में जुटा हुआ है. अग्रवाल के बिगडैल बेटे ने शराब के नशे में अपनी पोर्श कार से मध्य प्रदेश के दो इंजीनियरों को कुचल दिया था. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

सवालों में डिप्टी सीएम और MLA की भूमिका 
विशाल अग्रवाल के रसूख के चलते उसके 17 साल के बेटे को बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए गए. उसकी ब्लड टेस्ट सैंपल बदल दिए गए, ताकि ड्रिंक एंड ड्राइव की पुष्टि न हो सके. इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. आरोप हैं कि पवार ने आरोपियों को बचाने के लिए पुणे पुलिस कमिश्नर को कॉल किया था. इसके अलावा, उनकी पार्टी के विधायक सुनील तिंगरे के हादसे वाली रात तीन बजे थाने पहुंचने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. 

कार में सवार था सुनील तिंगरे का बेटा 
इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का कहना है कि हादसे के समय विशाल अग्रवाल के बेटे के साथ NCP विधायक सुनील तिंगरे का बेटे भी कार में मौजूद था. उन्होंने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद दो लोग कार से उतरे थे. सरकार को यह खुलासा करना चाहिए कि दूसरा कौन था. उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की है. कांग्रेस लीडर ने कहा कि हमारे पास यह मानने की कई वजहें हैं कि बिल्डर के बेटे को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए गए. क्योंकि बिल्डर के सत्ताधारी दलों के साथ अच्छे रिश्ते हैं. नाना पटोले ने यह भी कहा कि पुणे के अस्पताल के डॉक्टर अजय तवारे के एक नेता से रिश्ते हैं. तवारे को सोमवार को ही गिरफ्तार किया गया है. उन पर नाबालिग के ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है. 

पवार के पास बेशुमार दौलत
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार का विवादों से पुराना नाता रहा है. अपने चाचा की पार्टी तोड़कर अलग हुए पवार के खिलाफ कई मामलों में जांच चल रही थी, लेकिन सरकार का हिस्सा बनने के बाद उन्हें राहत मिल गई. अजित पवार के पास बेशुमार दौलत है. 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त दाखिल हलफनामे में अजित पवार ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था. उन्होंने बताया था कि उनकी नेटवर्थ 105 करोड़ की है. उनके पास 3 कारें, 4 ट्रॉली और 2 ट्रेक्टर्स भी हैं. अजित पवार कई जमीनों के मालिक हैं, जिनकी कीमत उस समय 50 करोड़ रुपए से अधिक थी, जाहिर है आज के समय में यह आंकड़ा काफी ऊपर पहुंच चुका होगा. अजित के पास करीब 13 लाख 90 हजार के सोने व चांदी के जेवर हैं.  

NCP विधायक के पास भी दौलत का अंबार
वहीं, NCP विधायक सुनील तिंगरे की संपत्ति की बात करें, तो उनके पास 49 करोड़ से अधिक की दौलत है. साथ ही एक करोड़ की देनदारी भी है. 2019 में तिंगरे ने एक लाख रुपए कैश होने की जानकारी दी थी. उनके कई बैंकों के अकाउंट में 1,71,80,114 रुपए जमा हैं. NCP विधायक ने शेयर और बांड्स में 4,04,83,693 का निवेश किया है. सुनील ने 10 लाख की जीवन बीमा पॉलिसी भी कराई है. विधायक के कारों के कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा है. इनमें Lancer, Gipsy, Scoda, BMW और Mercedes आदि शामिल हैं. सुनील और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 47 करोड़ रुपए की कृषि भूमि और करीब 3 करोड़ मूल्य की रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

58 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

1 hour ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago