होम / बिजनेस / पुणे एयरपोर्ट पर मिलेंगी तमाम सुविधाएं, जल्द लॉन्च होगा रिटेल एंड को-वर्किंग सेंटर

पुणे एयरपोर्ट पर मिलेंगी तमाम सुविधाएं, जल्द लॉन्च होगा रिटेल एंड को-वर्किंग सेंटर

पुणे एयरपोर्ट पर रिटेल और को-वर्किंग सेंटर तैयार किया जा रहा है, जिसकी लॉन्चिंग 15 अक्टूबर होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पुणे एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को जल्द ही एक नया अनुभव होगा. इसकी वजह है एयरपोर्ट पर खुलने वाला रिटेल और को-वर्किंग सेंटर. ANAROCK Group और Pebbles Infra-Tech Pvt. Ltd द्वारा तैयार किए जा रहे इस सेंटर की लॉन्चिंग डेट 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है. इस सेंटर में शॉपिंग, ऑफिस, को-वर्किंग, फूड कोर्ट और मल्टी-लेवल कार पार्क (MLCP) भी शामिल है.

दूर होगी पार्किंग की समस्या
पुणे एयरपोर्ट पर पार्किंग एक बड़ा मुद्दा है, कई बार जगह न होने पर लोग बाहर ही गाड़ी लगा देते हैं, जिससे स्थिति बद से बदतर हो जाती है. ऐसे में मल्टी-लेवल कार पार्किंग इस समस्या को हल कर सकती है. इसके अलावा, रिटेल सेंटर शुरू होने पर एयरपोर्ट आने वालों को कई अन्य तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी. 

PPP मॉडल पर निर्माण
ANAROCK रिटेल के निदेशक मयंक शरन ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के साथ पीपीपी मॉडल के तहत पुणे हवाई अड्डे के नए रिटेल और को-वर्किंग परिसर का निर्माण किया जा रहा है. रिटेल स्पेस हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, F&B आउटलेट आदि के लिए आदर्श रूप से अनुकूल है और हम इसे उसी अनुसार किराए पर दे रहे हैं.

इन कंपनियों ने दर्शाई तैयारी
मयंक शरन के मुताबिक, क्रोमा, मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, स्पाईकर, जूडियो और कॉस्मेटिक्स रिटेलर शुगर जैसे कुछ ब्रांड पहले ही यहां अपने आउटलेट खोलने के लिए तैयार हैं. वहीं, Decathlon जैसे अन्य हाई-रिकॉल एंकरों के साथ भी चर्चा चल रही है.  

यूनिक होगा सेंटर
पेबल्स इंफ्रा-टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील नाहर के अनुसार, पुणे एयरपोर्ट पर यह मिश्रित उपयोग वाला परिसर इसलिए यूनिक होगा, क्योंकि यह यात्रियों की सेवा करने के साथ-साथ एक स्वतंत्र रिटेल और को-वर्किंग डेस्टिनेशन भी है. बता दें कि पुणे हवाई अड्डा लोहेगांव वायु सेना स्टेशन के साथ भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित एक सिविल एन्क्लेव है. एयरपोर्ट ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान भी 8 मिलियन से अधिक यात्रियों को संभाला. हवाई अड्डे का नया एकीकृत टर्मिनल भवन, जिसकी लागत अब तक 475 करोड़ रुपये से अधिक है, पीक आवर्स में 2,300 यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago