होम / बिजनेस / Protean EGov के IPO की डेट हुई फाइनल, जानें प्राइज बैंड से लेकर सबकुछ
Protean eGov के IPO की डेट हुई फाइनल, जानें प्राइज बैंड से लेकर सबकुछ
आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 6 नवंबर को ओपन हो रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) अपना आईपीओ (Initial Public Offering) लेकर आ रही है. IT बेस्ड सोल्यूशन प्रदान करने वाली इस कंपनी का IPO 6 नवंबर को खुलेगा. निवेशक इसके लिए 8 नवंबर तक बोली लगा पाएंगे. Protean eGov की योजना अपने आईपीओ के जरिए 490.3 करोड़ रुपए जुटाने की है. कंपनी ने IPO के लिए प्राइज बैंड प्रति शेयर 752-792 रुपए निर्धारित किया है.
पिछले साल मिली थी मंजूरी
प्रोटीन ईगॉव को IPO के लिए पिछले साल नवंबर में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी SEBI से मंजूरी मिल गई थी. कंपनी ने दिसंबर 2021 में आईपीओ के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा किए थे. आईपीओ के तहत कंपनी के मौजूदा प्रमोटर और शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 6,191,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. कंपनी ने पहले की योजना के अनुसार अपने ओएफएस साइज को 1.28 करोड़ से घटाकर 61.9 लाख शेयर कर दिया है.
ये बेचेंगे अपने शेयर
ओएफएस में 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड द्वारा 4.60 लाख शेयर, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज 2 द्वारा 3.21 लाख शेयर, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज 3 द्वारा 1.48 लाख शेयर, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज 4 द्वारा 3.97 लाख शेयर, 360 वन स्पेशल अपॉर्चुनिटीज फंड सीरीज 5 द्वारा 3.09 लाख शेयर शामिल हैं. वहीं, OFS के तहत एनएसई इन्वेस्टमेंट्स अपने 17.8 लाख शेयर बेचेगा, एचडीएफसी बैंक 7.06 लाख शेयर बेचेगा जबकि एक्सिस बैंक और ड्यूश बैंक AG भी 7.12 लाख शेयर बेचेंगे. इसके अलावा, यूटीआई और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्रमशः 2.43 लाख शेयर और 4 लाख शेयर बेचेंगे.
इन्हें मिलेगा डिस्काउंट
आईपीओ के तहत जारी होने वाले शेयरों का 50 प्रतिशत योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए, 15 प्रतिशत उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्तियों (net-worth individuals) के लिए और शेष 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है. इसके साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित रखे गए हैं. कर्मचारियों को अंतिम ऑफर मूल्य पर प्रति शेयर 75 रुपए की छूट भी मिलेगी. प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड और नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड हैं. इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड हैं.
टैग्स