होम / बिजनेस / ऑस्ट्रेलियाई सांसदों के सम्मान में आयोजित होगा कार्यक्रम, मौजूद रहेंगी कई हस्तियां
ऑस्ट्रेलियाई सांसदों के सम्मान में आयोजित होगा कार्यक्रम, मौजूद रहेंगी कई हस्तियां
पिछले कुछ समय में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहयोग तेजी से बढ़ा है. इसी सहयोग को और बढ़ाने को लेकर आज दिल्ली में एक अहम कार्यक्रम होने जा रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
एक ओर देश में जहां जी20 से जुड़ी अलग-अलग मीटिंग आयोजित हो रही हैं वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली में ऑस्ट्रलियाई सांसदों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई संसद के कई जाने माने चेहरे मौजूद रहेंगे. आज के इस कार्यक्रम में ऑस्टेलियाई संसद के लेजिस्लेटिव काउंसिल के व्हिप सहित डिप्टी स्पीकर और कई जाने माने चेहरे मौजूद रहने वाले हैं. इस कार्यक्रम में दोनो देशों के बीच तालमेल बढ़ाने से लेकर सहयोग की पारस्परिक मामलों को लेकर चर्चा होगी, इसमें बतौर मुख्य अतिथि मीनाक्षी लेखी मौजूद रहेंगी.
कौन-कौन रहेंगे मौजूद
आज इस कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलियाई संसद के डिप्टी स्पीकर मैट फ्रीगौन, ली तारलामिस सांसद एवं व्हिप इन लेजिस्लेटिव काउंसिल, सांसद पॉलिन रिसॉर्ड, सांसद मेंग हिनेंग टॉक, सांसद डायलॉन विट मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम को पूर्व सांसद उम्मीदवार अभिमन्यु कुमार और सीनियर मीडिया पर्सनेलिटी दिलीप तिवारी आयोजित कर रहे हैं. जबकि बिजनेस वर्ल्ड इसके इस कार्यक्रम के एसोसिएशन में शामिल है. इस कार्यक्रम में बिजनेस वर्ल्ड समूह के एडिटर एंड चेयरमैन और समाचार4मीडिया के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा भी मौजूद रहेंगे.
क्या होगा आज के कार्यक्रम में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लगातार सहयोग बढ़ रहा है. ऐसे में आज का ये कार्यक्रम भी परस्पर सहयोग बढ़ाने के मकसद से बेहद अहम है. ऑस्ट्रेलिया से आए सांसदों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, रविशंकर प्रसाद, सहित राजनीति की दुनिया के कई जानी मानी हस्तियां इसमें मौजूद रहेंगी. इसके अतिरिक्त सांसदों का भारत के कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम का मकसद दोनों देशों के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में परस्पर सहयोग बढ़ाना है.
आंध्र प्रदेश के सीएम से भी कर चुके हैं मुलाकात
ऑस्ट्रेलियाई सांसदों का ये प्रतिनिधिमंडल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से भी मुलाकात कर चुका है. इस मुलाकात में प्रतिनिधिमंडल ने एनर्जी और शिक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के बाद आस्ट्रेलियाई सांसद ली टॉरलामिस ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी सारी समानताएं हैं. हम इन दोनों क्षेत्रों में एक दूसरे का बेहतर तरीके से सहयोग कर सकते हैं.
टैग्स