होम / बिजनेस / Aero India 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का शुभारम्भ

Aero India 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का शुभारम्भ

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंगलोर में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का शुभारम्भ किया. इस दौरान भारतीय वायु सेना के चीफ वी आर चौधरी ने गुरुकुल फॉर्मेशन में फ्लाई पास्ट का नेतृत्व किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह कर्नाटक के बैंगलोर में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो, Aero India 2023 का शुभारम्भ किया. यह इस एयरो शो का 14वां एडिशन है जो 5 दिनों तक चलेगा. उद्घाटन समारोह के मौके पर भारतीय वायुसेना के चीफ, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने फ्लाई पास्ट के दौरान गुरुकुल फॉर्मेशन का नेतृत्व किया. 5 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में स्वदेशी इक्विपमेंट और तकनीकों को दिखाने के साथ-साथ विदेशी कंपनियों से पार्टनरशिप करने पर भी ध्यान दिया जाएगा.

बढ़ा है इंडिया का डिफेंस एक्सपोर्ट

इस इवेंट में 30 देशों के मंत्रियों सहित 65 ग्लोबल और भारतीय OEM(ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) के CEO भी भाग लेंगे. एयरबस, बोईंग, ब्रह्मोस एयरोस्पेस, रोल्स रोय्स, हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, BEML लिमिटेड समेत 10 अन्य कंपनियां इस इवेंट का मुख्य आकर्षण होंगी. इसके साथ साथ इवेंट में विभिन्न एयरक्राफ्टों और हेलीकॉप्टरों के द्वारा हवाई स्टंट्स का प्रदर्शन और एयरोस्पेस एवं डिफेंस कम्पनीज का ट्रेड फेयर भी शामिल है. उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि भारत जो दशकों से डिफेंस के क्षेत्र में एक इम्पोर्टर था, अब 75 देशों को डिफेंस इक्विपमेंट्स एक्सपोर्ट करता है. पिछले 5 सालों में इक्विपमेंट के एक्सपोर्ट्स में 6 गुना वृद्धि हुई है. साल 2021 – 2022 में भारत ने 1.5 बिलियन डॉलर्स के डिफेंस इक्विपमेंट का एक्सपोर्ट किया है. हम 2024 – 2025 तक डिफेंस एक्सपोर्ट्स को 5 बिलियन डॉलर्स तक ले जाना चाहते हैं.

तेजस एयरक्राफ्ट होगा आकर्षण का मुख्य केंद्र

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस एयरक्राफ्ट के बारे में बात करते हुए कहा – आज हमारी सफलता भारत की सम्भावनाओं का नतीजा है और तेजस एयरक्राफ्ट इस बात का उदाहरण है. भारत सिर्फ एक मार्केट नहीं है बल्कि बहुत से देशों के लिए डिफेंस पार्टनर भी है. आज एयरो इंडिया 2023 सिर्फ एक शो नहीं है बल्कि यह भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है. एयरो इंडिया भारत की नयी ताकत और क्षमताओं को दर्शाता है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि एयरो इंडिया के 14वें एडिशन की मेजबानी करना कर्नाटक के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा, इस इवेंट को सफलतापूर्वक डिफेंस और एयरोस्पेस दोनों ही इंडस्ट्रीज के लिए आयोजित किया जाता है और यह इवेंट दोनों ही इंडस्ट्रीज की ताकत को दर्शाता है. आगे उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा एयरक्राफ्ट देखना चाहते हैं जिसे पूरी तरह बैंगलोर में ही बनाया गया हो.  

5 दिनों तक चलने वाले इस एयरो शो का आनंद सामान्य लोग 16 और 17 फरवरी को ले सकते हैं. इस इवेंट में हिस्सा ले रहे यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्री एलेक्स चौक ने कहा – हम उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं जहां मैं उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने गया था और अब स्वदेशी बनाने के लिए भारत के बोल्ड और एक्साइटिंग विजन मेक इन इंडिया को सपोर्ट करके मैं बहुत ही खुश हूं.

यह भी पढ़ें: #UPGISWithBW: आसान होगी लोन लेने की प्रक्रिया, MSME क्षेत्र की ग्रोथ पर है जोर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

7 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

7 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago